केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड -सीबीडीटी ने स्वचालित सूचना विनिमय -एईओआई ढांचे के अंतर्गत प्राप्त विदेशी संपत्तियों और आय से संबंधित जानकारी को आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर पात्र करदाताओं के वार्षिक सूचना विवरण -एआईएस में फाइल करने की सुविधा प्रदान की है। यह पहल करदाताओं को उनके अनुपालन दायित्वों को पूरा करने में सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है, न कि उनकी जांच करने के लिए। इस पहल का उद्देश्य अनजाने में होने वाली रिपोर्टिंग त्रुटियों को कम करना, आयकर रिटर्न की सटीकता में सुधार करना और कर अनुपालन को सरल, अधिक सुविधाजनक और अधिक पारदर्शी बनाना भी है।
News On AIR | जुलाई 16, 2026 8:09 अपराह्न
सीबीडीटी ने आयकर पोर्टल पर विदेशी संपत्तियों और आय की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की