अप्रैल 17, 2025 2:10 अपराह्न
39
उत्तराखंड के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी सफलता, देवप्रयाग में सौड़ से जनासु तक बन रही भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग आर-पार हुई
उत्तराखंड में बन रही भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग सफलतापूर्वक आर-पार हो गई है। यह सुरंग 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना का हिस्सा है और इसकी लंबाई 14 दशमलव पांच-सात किलोमीटर है, जो देवप्रयाग में सौड़ से जनासु तक बनी है। सुरंग के ब्रेक थ्रू होने के अवसर पर कल केंद्रीय रेल...