उत्तराखंड

अप्रैल 30, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 58

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एक-एक क्लस्टर स्कूल की स्थापना की जाएगी

    विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एक-एक क्लस्टर स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कुल 559 क्लस्टर स्कूलों की स्थापना करना है। डॉ. रावत ने हल्द्वानी में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में यह बात कही। उन्हो...

अप्रैल 30, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 48

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर पाटिल से आठ जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखण्ड के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति देने के लिए आठ जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया। इन परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की 7 और 114 मेगाव...

अप्रैल 30, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 29

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चार धाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया

  प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चार धाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओ से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। पत्रकारों से बातचीत में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए पुलिस विभाग अपनी जिम्मेदारियों को ...

अप्रैल 30, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 30

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा- श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा और सकुशल वापसी प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी

  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद यात्रा और सकुशल वापसी प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखने को कहा। मुख्य सचिव ने सच...

अप्रैल 30, 2025 7:24 पूर्वाह्न

views 57

चारधाम यात्रा के उद्घाटन समारोह का आकाशवाणी से किया जाएगा सीधा प्रसारण

चारधाम यात्रा के उद्घाटन समारोह का आकाशवाणी से सीधा प्रसारण किया जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का सीधा प्रसारण आज सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का सीधा प्रसारण 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगा। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का सीधा प्रसारण दो मई को सुबह 6 बजे और बद्रीनाथ धाम...

अप्रैल 30, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 66

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ

  अक्षय तृतीया के अवसर पर आज उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। मुकबा गांव में छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद कल मां गंगा की पालकी को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। पालकी बीती रात भैरवघाटी स्थित भैरव मं...

अप्रैल 29, 2025 9:58 अपराह्न

views 32

केदारनाथ यात्रा को सुचारू व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं

  केदारनाथ यात्रा को सुचारू व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पैदल यात्रा मार्ग पर रात के समय समुचित रोशनी की व्यवस्थ...

अप्रैल 29, 2025 9:57 अपराह्न

views 46

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में दो दिवसीय “सूर्या ड्रोन टैक“ का उद्घाटन किया

  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून छावनी के जसवंत ग्राउंड में आज दो दिवसीय “सूर्या ड्रोन टैक- 2025“ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ड्रोन तकनीक का वैश्विक अग्रणी बनाने का स्पष्ट लक्ष्य रखा है और हम सभी को मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त ...

अप्रैल 29, 2025 9:47 अपराह्न

views 44

मां गंगा की उत्सव डोली विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना

    उत्तरकाशी जिले में शीतकाल के छह माह तक मुखबा गांव में निवास करने के बाद आज मां गंगा की उत्सव डोली विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली आज भैरव मंदिर, भैरवघाटी में रात्रि विश्राम करेगी। तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि कल भैरों घाटी से डोली-यात्रा गंगोत्री के लिए रव...

अप्रैल 29, 2025 9:47 अपराह्न

views 62

कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का होगा शुभारंभ

  प्रदेश में कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जायेगी। शासन-प्रशासन ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।   गंगोत्री और यमुनोत्री धामों पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतज़ाम किए गए हैं। ज़िला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला