उत्तराखंड

सितम्बर 28, 2023 4:49 अपराह्न

views 29

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर, भैरो मंदिर, मंदाकिनी और सरस्वती नदी घाटों से लगभग 30 किलो कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने दर्शनों के लिए पहुचें श्रद्धा...

सितम्बर 28, 2023 4:46 अपराह्न

views 43

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारिश के पानी को चैकेडैम के माध्यम से रोककर संरक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा वर्षा जल संग्रहण कर पूरे सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सक...

सितम्बर 28, 2023 4:45 अपराह्न

views 47

प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए राज्य सरकार ने लंदन में विभिन्न कंपनियों के साथ 4800 करोड़ रुपए के निवेश का अनुबंध किया

प्रदेश में निवेश को बढ़ाने और युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए देहरादून में दिसंबर के महीने में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के जरिए राज्य सरकार ने प्रदेश में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसी संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन दौरे पर हैं। उन्ह...

सितम्बर 27, 2023 7:16 अपराह्न

views 36

चंपावत: टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग और रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंपावत जिले के टनकपुर स्थित चूका में महाकाली नदी में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग और रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से एंगलिंग के लिए 19 प्रतिभागी और राफ्टिंग के लिए 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। ...

सितम्बर 27, 2023 7:14 अपराह्न

views 33

चमोली में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित खेल मैदान में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के अंडर-14, 17 और 19 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल बच्चो को मानसिक और शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल ...

सितम्बर 27, 2023 7:11 अपराह्न

views 37

देहरादून: पोषण माह अभियान के तहत महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गयी

पोषण माह अभियान के तहत प्रदेश भर में महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसी को लेकर आज नगर निगम देहरादून में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नगर आयुक्त मनुज गोयल ने लाभार्थियों को 20 महालक्ष्मी किट, 89 पोषण किट और 12 किशोरी किट प्रदान किये। इस अवसर पर स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञों ने ...

सितम्बर 27, 2023 6:20 अपराह्न

views 25

देहरादून स्थित राजभवन में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया

देहरादून स्थित राजभवन में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोगों से स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में लाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने 5 सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया। उधर, जोशीमठ में ‘‘मेरा स्वच्छ शहर, श्रेष्ठ पर्यटन केंद्र’’...

सितम्बर 27, 2023 6:18 अपराह्न

views 25

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान सहित कई वन्य जीव विहारों के प्रवेश शुल्क में हुई बढ़ोतरी

उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान सहित कई वन्य जीव विहारों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान और गोविंद वन्यजीव विहार में यह दरें आज से लागू होंगी। उत्तरकाशी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया, शासनादेश मिलने के बाद प्रशासन ने इसे पर्यटन विभाग को भ...

सितम्बर 27, 2023 6:15 अपराह्न

views 43

हरिद्वार: पिरान कलियर में बिना पासपोर्ट रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदेश पुलिस ने हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में बिना पासपोर्ट रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बिना पासपोर्ट के भारत देश में चोरी से आना और बिना वीजा के अवैध रूप से निवास करने पर उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने विदेशी नागरिक...

सितम्बर 27, 2023 6:12 अपराह्न

views 37

एनआईए ने देहरादून और ऊधमसिंह नगर में खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर से संपर्क रखने वाले लोगों के स्थानों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिलों में खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर से संपर्क रखने वाले लोगों के स्थानों पर छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए ने देहरादून के एक गन हाउस स्वामी परीक्षित नेगी के घर पर छापेमारी की। वहीं, देहरादून के साथ ही ऊधमसिंह नगर के बाजप...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला