उत्तराखंड

जुलाई 2, 2024 6:46 अपराह्न

views 39

उत्तरकाशी जिले में 11 पर्वतारोहियों के नाम पर माणा घाटी की 11 चोटियों का नामकरण किया जाएगा

वर्ष 2022 में उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डांडा चोटी पर हिमस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के 11 पर्वतारोहियों के नाम पर माणा घाटी की 11 चोटियों का नामकरण किया जाएगा। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में यह दल बदरीनाथ माणा घाटी की उन चोटियों पर चढ़ने के लिए रवाना होगा...

जुलाई 2, 2024 6:45 अपराह्न

views 62

पिथौरागढ़ जिले की जिलाधिकारी ने धारचूला में भारत और नेपाल के बीच निर्माणाधीन मोटर पुल के संचालन को लेकर बैठक की

पिथौरागढ़ जिले की जिलाधिकारी रीना जोशी ने धारचूला में भारत और नेपाल के बीच निर्माणाधीन मोटर पुल के संचालन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच बन रहे मोटर पुल का कार्य अंतिम चरण में है।   उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय पुल के पास ...

जुलाई 2, 2024 3:45 अपराह्न

views 32

उत्तराखंड में वर्ष 2026 तक 10 हजार से अधिक युवाओं को दिया जायेगा कौशल विकास प्रशिक्षण

उत्तराखंड में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल विकास के अंतर्गत विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में 2026 तक 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके तहत नौ कोर्स शामिल किये गये हैं। ये सभी कोर्स राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद से संबद्ध हैं।     

जुलाई 2, 2024 3:44 अपराह्न

views 48

सरकार जनता के द्वार के तहत जरूरतमंद लोग हो रहे लाभान्वितः सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार जनता के द्वार की भावना को साकार करने के लिए अधिकांश जन सुविधाएं लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून में विभिन्न प्रमाण पत्र लोगों के घरों तक उपलब्ध कराये जाने के लिए चलाये गये पायलट प्रोजेक्ट के तहत डोर स्टेप...

जुलाई 2, 2024 3:43 अपराह्न

views 22

उत्तराखंड में ऑनलाइन खतौनी की सुविधा 15 जुलाई से

उत्तराखंड में खतौनी की अधिकृत प्रति के लिए लोगों को तहसील जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए ऑनलाईन माध्यम से निर्धारित शुल्क की व्यवस्था कर 15 जुलाई तक खतौनी की ऑनलाईन अधिकृत प्रति उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व विभाग को इस संबंध में आवश्य...

जुलाई 2, 2024 3:42 अपराह्न

views 21

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून मे सैन्यधाम स्थल गुनियाल गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्री जोशी ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिये सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की।   उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है। श्री ...

जुलाई 2, 2024 3:42 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग ने कुमाऊ क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कुमाऊ क्षेत्र में आज कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र कुमाऊं क्षेत्र के सभी जिलों में आज विद्यालयों और आगनबाड़ी केंद्...

जुलाई 2, 2024 3:41 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड में आगामी कांवड यात्रा की तैयारियां जोरों पर

उत्तराखंड में आगामी 22 जुलाई से कांवड यात्रा शुरू होने जा रही है। देहरादून पुलिस मुख्यालय में आयोजित अंतरराज्यीय और अंतरइकाई समन्वय बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सभी अधिकारियों से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग देने और सूचनाओं का अदान-प्रदान करने को कहा।   उन्होंने कहा कि ...

जुलाई 1, 2024 6:17 अपराह्न

views 30

नए आपराधिक कानूनों के संबंध में चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

नए आपराधिक कानूनों के संबंध में चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के गौरलचौड  मैदान स्थित आडोटोरियम में आयोजित कार्यशाला में नए कानूनों के संबंध में जानकारी साझा की गयी। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी के जवान...

जुलाई 1, 2024 6:17 अपराह्न

views 48

आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मानसून को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। देहरादून में आयोजित बैठक में श्री सिन्हा ने भूस्खलन के साथ ही अन्य आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला