उत्तराखंड

सितम्बर 20, 2024 5:40 अपराह्न

views 40

भाजपा की प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा कल से इटखोरी के भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी

भाजपा की प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा कल से इटखोरी के भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भाजपा के वरीय नेता मृत्युंजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

सितम्बर 20, 2024 5:37 अपराह्न

views 38

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की हुई बैठक

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी सहायक प्रमुख नदियों के संरक्षण, प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्...

सितम्बर 20, 2024 5:34 अपराह्न

views 120

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में लाभार्थियों की शिकायतों का अब पहले से भी अधिक गति से निस्तारण होगा। इसके लिए एक खास मानक संचालन प्रक्रिया - एसओपी अमल में लाई जा रही है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अन्तर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना और राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना क...

सितम्बर 20, 2024 5:33 अपराह्न

views 49

बागेश्वर जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांव अब ऊर्जा निगम की बिजली से होंगे रोशन

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांव अब ऊर्जा निगम की बिजली से रोशन होंगे। इन गांवों को मजबूत करने के लिए सरकार ने लगभग पांच करोड़ रुपये की प्रशासनिक तथा वित्तीय स्वीकृति दे दी है। वर्तमान में उरेडा द्वारा इन गांवों में बिजली पहुंचाई जाती है, जिससे ग्रामीणों को रोशनी के लिए बि...

सितम्बर 20, 2024 5:28 अपराह्न

views 61

हरिद्वार में 500 रुपये के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 500 रुपए के 451 नकली नोट सहित मोटरसाइकिल, लैपटॉप, प्रिन्टर और कटर सहित नकली नोट तैयार करने के अन्य उपकरण भी बरामद किये गए हैं।    

सितम्बर 20, 2024 5:27 अपराह्न

views 46

चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 264 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खेल विश्वविद्यालय के भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। श्रीमती आर्या ने बताया कि चं...

सितम्बर 20, 2024 5:26 अपराह्न

views 47

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए देहरादून में चलाया गया विशेष अभियान

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देहरादून में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रायपुर और राजपुर क्षेत्र में बाल श्रम करते हुए 3 बच्चों को छुड़ाया गया और 3 नियोजकों पर बाल श्रम कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। देहरादून के पुलिस अधीक्षक, श...

सितम्बर 20, 2024 5:24 अपराह्न

views 45

उत्तराखंड में बनेंगे थाना स्तर पर वीडियो कांफ्रेसिंग सिस्टम युक्त रूम, हर जिले में खोले जाएंगे डेटा संग्रहण केंद्र

प्रदेश में थाना स्तर पर वीडियो क्रांफ्रेसिंग सिस्टम युक्त रूम तैयार किए जाएंगे, ताकि न्यायालयों में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साक्ष्य दिए जा सकें।  इससे पुलिसकर्मियों को काफी सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी। इसके अलावा विभिन्न अभियोगों से संबंधित साक्ष्यों के रख-रखाव के लिए सभी जिलों में साक्ष्य प्...

सितम्बर 20, 2024 5:22 अपराह्न

views 50

उत्तराखण्ड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी

उत्तराखण्ड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत दंगाईयों से सरकारी और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। साथ ही दंगा नियंत्रण में लगे सरकारी तंत्र और अन्य कार्यों पर आने वाले खर्च की भरपाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ...

सितम्बर 19, 2024 8:00 अपराह्न

views 32

देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्र करने का काम करेगी महिला स्वयं सहायता समूह

नगर निगम देहरादून के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्रीकरण का काम अब महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क जमा करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी महिला समूह को वार्डों का आवंटन कर दिया गया है। &n...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला