उत्तराखंड

दिसम्बर 13, 2024 1:28 अपराह्न

views 43

उत्तराखंड की जीएसडीपी बढ़ाने के लिए सभी विभागों को अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के अनुसार तेजी से कार्य करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखंड 2025 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों को अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के अनुसार तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत...

दिसम्बर 13, 2024 1:27 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों में 650 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया

उत्तराखंड सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों में 650 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग सौ प्रतिशत अधिक है। राजस्व बढ़ने का मुख्य कारण खनिज विभाग में पारदर्शिता बताया जा रहा है, जिसके तहत अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कई उपाय किए गए हैं।

दिसम्बर 12, 2024 2:19 अपराह्न

views 38

देहरादून में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो-2024 शुरू

देहरादून में आज से विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो-2024 शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड मैदान में इसका शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सम्मेलन आयुर्वेद के क्षेत्र में परस्पर ज्ञान और सहयोग के अवसरों को सृजित करेगा। इससे आयुर्वेद के क्षेत्र...

दिसम्बर 12, 2024 2:18 अपराह्न

views 29

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के मद्देनजर देहरादून में यातायात प्लान लागू

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के मद्देनजर देहरादून में परेड ग्राउंड के आसपास यातायात और पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। सम्मेलन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सम्मेलन स्थल के ...

दिसम्बर 12, 2024 2:18 अपराह्न

views 28

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मोहर

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कल कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें बिजली सब्सिडी, सरकारी कर्मचारियों के वेतन, सह...

दिसम्बर 12, 2024 2:16 अपराह्न

views 27

नैनीताल झील में सीवर डिस्चार्ज मामले में कमेटी एनजीटी को सौंपेगी रिपोर्ट

नैनीताल झील में एक नाले के जरिए बड़ी मात्रा में सीवर डिस्चार्ज प्रकरण में एक संयुक्त कमेटी स्थलीय निरीक्षण कर एक माह के अंदर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपेगी। इस प्रकरण में राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा गठित कमेटी में आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ...

दिसम्बर 12, 2024 2:16 अपराह्न

views 27

हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोरों पर

हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। क्षेत्र में एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम और रेलवे स्टेशन तक सभी सड़कों के सौंदर्यीकरण और चैड़ीकरण का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन ने अतिक्रमण का चिह्निकरण कर लोगों को अगले पन्द्रह दिन में इसे स्वयं हटाने...

दिसम्बर 12, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 21

जिलाधिकारी चमोली ने जिला विकास प्राधिकरण के तहत संचालित योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला विकास प्राधिकरण के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से लंबित योजनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को परियोजन...

दिसम्बर 12, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 41

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की नई आवास नीति को दी मंजूरी

राज्य मंत्रिमण्डल ने प्रदेश की नई आवास नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार ने कमजोर आय वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के दृष्टिगत लाभार्थी की वार्षिक आय सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। पहली बार निम्न और निम्न मध्यम वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के लिए भी वार्षिक आय सीमा निर्धारित की...

दिसम्बर 12, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 31

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए तीन करोड़ रुपए से अधिक किए स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जिलों में निर्माण कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति दी है। इन योजनाओं में मंदिर सौंदर्यीकरण, मार्ग निर्माण, मेला स्थल विकास सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।