उत्तराखंड

दिसम्बर 18, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 27

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी में शहर के नया बाजार में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए

      जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी में शहर के नया बाजार में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। इस अग्निकांड में पांच दुकान पूरी तरह से जल गई थी, जबकि कुछ दुकानों को आंशिक नुकसान पर पहुंचा था। इस अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने अग्निशमन विभाग और जल संस्थान के अलावा कुछ अ...

दिसम्बर 18, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 25

नंदप्रयाग स्लाइड जोन से मलबा हटाने और विद्युत टावर ठीक कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश जारी किए

नंदप्रयाग स्लाइड जोन से मलबा हटाने और विद्युत टावर ठीक कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश जारी कर दिया है। इसके बाद बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग से चमोली के बीच 18 दिसंबर से 7 जनवरी तक यातायात डायवर्ट रहेगा। जिलाधिकारी ने नंदप्रयाग-कोठियासैंण-चमोली मोटर मार्ग से यातायात को सुव्यवस्थित संचालन करा...

दिसम्बर 18, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 28

स्वामी विवेकानंद की 125वीं स्मृति वर्ष के अवसर पर 28 दिसंबर से शुरू होगी पदयात्रा

स्वामी विवेकानंद की 125वीं स्मृति वर्ष के अवसर पर उनके उत्तराखंड भ्रमण की याद में 29 दिसंबर को काठगोदाम से मायावती आश्रम तक ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें योग, ध्यान और जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 28 दिसंबर को देहरादून के राजपुर रोड स्थित प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर से पदयात्र...

दिसम्बर 18, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 226

उत्तराखंड में खेलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नए अधिकारियों कीः खेल मंत्री

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी नए अधिकारियों की होगी। मुख्यमंत्री आवास पर नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते खेल मंत्री ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि नए अधिकारियों के सामने सबसे पहला लक्ष्य...

दिसम्बर 18, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 35

उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां चरम पर

   प्रदेश में 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां चरम पर हैं। इसी क्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर खेल तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले प्रदेश के हर ब्लॉक में खेलों के प्रचार को लेकर अधिकारियो...

दिसम्बर 18, 2024 11:24 पूर्वाह्न

views 159

उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए अब तक 1 लाख 16 हजार 428 आवेदन प्राप्त हुए

प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए अब तक 1 लाख 16 हजार 428 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 आयुवर्ग के 38 हजार 909 आवेदन शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश में ये प्रक्रिया व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है। अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस...

दिसम्बर 18, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 93

बागेश्वर के क्षेत्र पंचायतों में निवर्तमान प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों में निवर्तमान ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त किया गया

बागेश्वर में क्षेत्र और ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद क्षेत्र पंचायतों में निवर्तमान प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों में निवर्तमान ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आदेश जारी किया है। नियुक्त प्रशासक सामान्य रूटिंग कार्यों का निर्वहन करेंगे।

दिसम्बर 18, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 31

कुमाऊं मंडल में निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना वर्ष 2029 तक बनकर तैयार होगाः कुमाऊं मंडल आयुक्त

कुमाऊं मंडल में निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना वर्ष 2029 तक बनकर तैयार होगा। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बांध के निरीक्षण के दौरान ये जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि 1 सौ 50 मीटर ऊंचा और 10 किलोमीटर लंबा ये बांध 3 हजार 700 करोड़ की लागत से बन रहा है। श्री रावत ने कहा कि...

दिसम्बर 18, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 19

उत्तराखंड सरकार ने सभी जिला पंचायतों को चतुर्थ त्रैमासिक किश्त के रूप में 77 करोड़ 50 लाख की धनराशि जारी की

प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अन्तर्गत सभी जिला पंचायतों को चतुर्थ त्रैमासिक किश्त के रूप में 77 करोड़ 50 लाख की धनराशि जारी कर दी है। शासन ने पिथौरागढ विधानसभा में इमला से इमलाधुरा तक संपर्क मार्ग के क्रियान्वयन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 56 लाख 03 हजार रुपये की मंजूरी दी है।...

दिसम्बर 18, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 24

शासन ने जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि को अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने बीते नवंबर माह में जल और सीवर के अवशेष देयकों का 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान किए जाने पर वि...