क्षेत्रीय

जनवरी 28, 2026 2:06 अपराह्न

views 88

हिमाचल से बिहार तक घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग का कल तक का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में कल तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो - तीन दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय और सिक्किम में...

जनवरी 28, 2026 1:10 अपराह्न

views 81

महाराष्‍ट्र और गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

महाराष्‍ट्र और गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस ने कहा कि उप-मुख्‍यमंत्री अजित पवार जननेता थे और उन्‍हें महाराष्‍ट्र के मुद्दों की गहरी समझ थी और आम जनता का उनपर बहुत विश्‍वास था। मुख्‍यमंत्री ...

जनवरी 28, 2026 12:38 अपराह्न

views 57

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के नाज़िराबाद में भीषण आग

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के नाज़िराबाद में भीषण आग में मृतकों की संख्या 11 हो गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 14 परिवारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि लापता व्यक्तियों की संख्या कहीं अधिक है। बरुईपुर पुलिस जिला एस पी सुभेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की प...

जनवरी 28, 2026 11:37 पूर्वाह्न

views 77

विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर केंद्र का फोकस: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा है कि केंद्र सरकार देश में विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। हैदराबाद में आज विंग्स इंडिया-2026 का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू किए गए सु...

जनवरी 28, 2026 8:23 पूर्वाह्न

views 190

इंदौर के भागीरथपुरा में जल प्रदूषण मामले की जांच के लिए आयोग गठित

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने शहर के भागीरथपुरा इलाके में हाल हुई जल प्रदूषण की घटना की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है। इस आयोग में उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को शामिल किया गया है। अदालत ने कहा कि स्थिति के लिए तत्काल न्यायिक जांच और संकट के मूल कारण का पता लगाने के लि...

जनवरी 28, 2026 8:08 पूर्वाह्न

views 64

असम के वॉडपेटा में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी, सात यात्री लापता

असम के वॉडपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के पलटने से सात यात्रियों के लापता होने की आशंका है। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए राज्‍य आपदा मोचन बल और मछुआरों की टीम बचाव अभियान में लगे हैं।

जनवरी 27, 2026 10:21 अपराह्न

views 188

मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा का स्वागत किया

मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने बहुप्रतीक्षित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के अध्यक्ष विजय कलांत्री ने कहा कि इस समझौते में वैश्विक व्यापार को नया रूप देने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और दोनों पक्षों के लघु तथा मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स औ...

जनवरी 27, 2026 9:58 अपराह्न

views 120

दिसंबर से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह के केवल दो मामले: राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा है कि पिछले वर्ष दिसंबर से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह के केवल दो रोगियों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इन दो मामलों की पुष्टि के बाद, सरकार ने स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित और व्यापक जन स्वास्थ्य उपाय शुरू किए। मंत्रालय ने...

जनवरी 27, 2026 9:49 अपराह्न

views 84

दावोस में विश्व आर्थिक मंच से उत्तर प्रदेश को करीब 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 से 23 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं। प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने लगभग 56 प्रमुख वैश्...

जनवरी 27, 2026 9:26 अपराह्न

views 55

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश शीत लहर चलने  का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कल शीत लहर चलने  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिन भर घना कोहरा छाए रहने की भी आशंका व्‍यक्‍त की है। पश्चिम बंगाल के पहाडी क...