क्षेत्रीय

सितम्बर 20, 2023 1:06 अपराह्न

views 51

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल रात हल्‍के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता दो दशमलव नौ मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात करीब सवा नौ बजे लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप का केन्‍द्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

सितम्बर 20, 2023 12:39 अपराह्न

views 26

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया

केरल के कोझिकोड में कल निपाह का कोई नया रोगी नहीं मिला। 49 व्‍यक्तियों के नमूनों की जांच की गई, जो सभी नेगेटिव पाए गए। अभी 36 नमूनों की जांच के नतीजे प्राप्‍त होने हैं। इस बीच निपाह के तीन रोगियों की हालत स्थिर है जबकि नौ वर्ष के एक बच्‍चे की हालत में सुधार हुआ है। राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री...

सितम्बर 20, 2023 10:58 पूर्वाह्न

views 41

दिल्‍ली में 1 लाख 29 हजार घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने की पुष्टि, लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की तैयारियां पूरी

दिल्‍ली नगर निगम ने अब तक 1 लाख 29 हजार घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं, जबकि डेंगू फैलाने की जांच करने पर 56 हजार चालान किए गए हैं। नगर निगम के करीब पांच हजार अधिकारी घर-घर जाकर मच्‍छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लोगों को पर्चे बांटकर और तरह-तरह से जानकारी देकर जा...

सितम्बर 20, 2023 10:15 पूर्वाह्न

views 30

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब जाना हुआ सुविधाजनक

पंजाब में, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक शहर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त सुविधा प्रदान कर रहा है। यह गलियारा नवंबर 2019 में पहले सिख गुरु श्री नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर खोला गया थ...

सितम्बर 20, 2023 7:49 पूर्वाह्न

views 59

तेलंगाना में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक हुई

तेलंगाना में इस वर्ष हाल ही में कराए गए विशेष संशोधन के बाद कुल मतदाताओं की संख्‍या बढकर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक हो गई है। इनमें एक करोड़ 57 लाख पुरूष, 1 करोड़ 56 लाख महिलाएं और 2 हजार 226 किन्नर शामिल है। मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि विशेष सं...

सितम्बर 19, 2023 9:30 अपराह्न

views 41

महाराष्‍ट्र में नाशिक जिले के प्‍याज व्‍यापारियों ने कल से प्‍याज की नीलामी पर रोक लगाने की दी धमकी

महाराष्‍ट्र में नाशिक जिले के प्‍याज व्‍यापारियों ने कल से प्‍याज की नीलामी पर रोक लगाने की धमकी दी है। ये व्‍यापारी निर्यात शुल्‍क बढ़ाने, पूरे देश में समान आढ़त और नेफेड तथा एनसीसीएफ द्वारा प्‍याज की खरीद का विरोध कर रहे हैं। जिला कलेक्‍टर जलज शर्मा ने इन व्‍यापारियों को समझाने की कोशिश की लेकि...

सितम्बर 19, 2023 8:16 अपराह्न

views 23

जी-20 देशों के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर में हुई संपन्न

भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता भारत और ब्रिटेन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जी-20 देशों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के करीब पैंसठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

सितम्बर 19, 2023 8:12 अपराह्न

views 48

पंजाब में कोटकपुरा रोड पर एक निजी बस के नहर में गिरने से 8 यात्रियों की मृत्‍यु और 11 अन्‍य घायल

पंजाब में श्री मुक्‍तसर साहिब जिले में झबेलवाली गांव के निकट कोटकपुरा रोड पर एक निजी बस के नहर में गिरने से 8 यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 11 अन्‍य घायल हो गए। आज दोपहर हुई दुर्घटना में लगभग सात यात्रियों के नहर के पानी में बह जाने की आशंका है। जिला प्रशासन ने दुर्घटना स्‍थल पर पहुंचकर राहत बचाव शु...

सितम्बर 19, 2023 7:35 अपराह्न

views 42

हरियाणा सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए कैशलैस सुविधा शुरू की

हरियाणा सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप - पीपीपी मोड में चलने वाले जिला अस्पतालों में अब चार बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं नकद लिए बिना ही मिल सकेंगी। राज्‍य के स्वास्थ्य विभाग ने आज इस आशय का आदेश जारी किया हैं।...

सितम्बर 19, 2023 5:20 अपराह्न

views 48

जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग जिले में गडूल गांव में सुरक्षा बलों की आतंकरोधी कार्रवाई सातवें दिन भी जारी

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में गडूल गांव में सुरक्षा बलों की आतंकरोधी कार्रवाई आज सातवें दिन भी जारी है। इससे पहले बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के उपाधीक्षक तथा सिपाही ने राष्‍ट्र के लिए अपने ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला