क्षेत्रीय

सितम्बर 20, 2023 9:02 अपराह्न

views 45

असम के जोरहाट जिले में सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मृत्यु

असम में जोरहाट जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई। यह घटना मारियानी इलाके में उस समय हुई जब एक वाहन, एक ट्रक से टकरा गया जिसके बाद दोनों वाहन दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

सितम्बर 20, 2023 8:07 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली मौसम

   राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक था, वहीं न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली के ...

सितम्बर 20, 2023 7:28 अपराह्न

views 36

गुजरात सरकार ने आज राज्य में एक हजार 95 करोड़ रुपये के निवेश के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

  गुजरात सरकार ने आज राज्य में एक हजार 95 करोड़ रुपये के निवेश के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इससे आने वाले वर्षों में राज्य में लगभग एक हजार दो सौ तीस रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि समझौता ज्ञापन पैकेजिंग, प्लास्टिक, कपड़ा, नवीकरणीय ऊर्...

सितम्बर 20, 2023 7:24 अपराह्न

views 55

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक – नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया है

     बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया है। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री कुमार ने कहा कि वह अपने युवा दिनों से ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला उम्मीदवारों को आरक्षण प्रदान करने के समर्थक रहे हैं। उन्‍होंने...

सितम्बर 20, 2023 2:11 अपराह्न

views 35

झारखंड में कुर्मी समुदाय ने अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन आज से शुरू किया

झारखंड में आज से कुर्मी समुदाय द्वारा अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया है। कुर्मी समुदाय के सदस्‍य अपने आप को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायलय द्वारा इस आंदोलन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कुर्मी समुदाय ने पश्चिम बंगाल में इस आन्‍दोल...

सितम्बर 20, 2023 2:03 अपराह्न

views 30

नासिक के प्याज व्यापारियों ने आज से सभी 17 कृषि उत्‍पाद विपणन समितियों में प्‍याज की नीलामी बंद की

 महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज व्यापारियों ने आज से सभी 17 कृषि उत्‍पाद विपणन समितियों में प्‍याज की नीलामी बंद कर दी है। वे निर्यात शुल्क वृद्धि को वापस लेने, पूरे देश में एक समान कमीशन देने और नेफेड तथा एनसीसीएफ को कृषि उत्पाद बाजार समितियों यानी एपीएमसी में प्याज की खरीद करने क...

सितम्बर 20, 2023 1:57 अपराह्न

views 44

पश्चिमी ओडिशा में नुआखाई त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है

पश्चिमी ओडिशा जिलों में बहुप्रतीक्षित दिन, नुआखाई उत्सव, आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग सुबह एक निर्धारित समय पर अपने-अपने देवताओं को नई फसल चढ़ाते हैं। इस दिन लोग नई फसल से विभिन्न व्यंजन तैयार करके उसका आनंद लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक घर में सबसे बड़...

सितम्बर 20, 2023 1:24 अपराह्न

views 46

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण उत्तर बंगाल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बीरभूम और मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत...

सितम्बर 20, 2023 1:21 अपराह्न

views 15

गुजरात, बाढ़ प्रभावित भरूच और नर्मदा जिलों में जल स्तर हुआ कम, जनजीवन वापस पटरी पर

गुजरात में, बाढ़ प्रभावित भरूच और नर्मदा जिलों में जल स्तर काफी कम हो गया है, जिससे जनजीवन सामान्य हो गया है। राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कच्छ, जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर में अलग-अलग स्थानों ...

सितम्बर 20, 2023 1:20 अपराह्न

views 43

पुडुचेरी विधानसभा के चौथे सत्र का दूसरा भाग आज आयोजित किया गया

पुडुचेरी विधानसभा के चौथे सत्र का दूसरा भाग आज आयोजित किया गया। सबसे पहले स्पीकर आर. सेल्वम ने पूर्व राज्य मंत्री एन. वेंकटसामी, पूर्व डिप्टी स्पीकर एस. पलानीराजन और लेखक शेवेलियर मदन कल्याणी की मृत्यु पर शोक संदेश पढ़ा। विधानसभा ने मोरक्को भूकंप और चक्रवात डेनियल में मारे गए लोगों को भी श्रद्ध...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला