सितम्बर 13, 2023 8:37 अपराह्न
54
सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की अवधि तीन वर्ष बढाने को मंजूरी दी, ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण को भी स्वीकृति
केन्द्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान 75 लाख रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की अवधि तीन वर्ष बढाये जाने की मंजूरी दे दी है। इस पर एक हजार छह सौ पचास करोड रूपये का खर्च आयेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में म...