राष्ट्रीय

मई 7, 2024 6:07 अपराह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दस राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर संपन्न हुआ मतदान

  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दस राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए। मतदान का समय शाम 6 बजे तक था। पूर्वोत्‍तर और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय अलग-अलग था। तीसरे चरण में गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्‍ट्र की 11 और उत्‍तर प्रदेश की 1...

मई 7, 2024 6:05 अपराह्न

views 19

कांग्रेस संसदीय दल की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर किसी भी कीमत पर सत्‍ता हासिल करने का लगाया आरोप

  कांग्रेस संसदीय दल की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर सत्‍ता हासिल करने पर ध्‍यान केन्द्रित कर रही है और राजनीतिक लाभ के लिए घृणा को बढ़ावा दे रही है। श्रीमती गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि देश के प्रत्‍येक कोने में युवा बेरोजगारी और मह...

मई 7, 2024 4:34 अपराह्न

views 23

विदेश मंत्री डॉ. स्रुबह्मण्‍यम जयशंकर ने 2047 तक भारत के 30 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने का विश्वास जताया

  विदेश मंत्री डॉ. स्रुबह्मण्‍यम जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति देश के विकसित दृष्टिकोण को उजागर करते हुए एक सैद्धांतिक और मजबूत राष्ट्र के रूप में भारत के रुख पर जोर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में विकसित भारत 2047 कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. जयशंकर ने देश में तेजी से हो रहे तक...

मई 7, 2024 4:30 अपराह्न

views 28

केंद्र सरकार ने मॉरीशस को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी

  केंद्र ने मॉरीशस को 14 हजार मीट्रिक टन, गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दे दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि प्राधिकरण को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के माध्यम से सुविधा प्रदान की जाएगी।

मई 7, 2024 1:57 अपराह्न

views 29

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक हुआ लगभग 40 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यम से तेज मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदान की खबर है। पश्चिम बंगाल और गोवा में 49 प्रतिशत से अधिक छत्तीसगढ़ में 46 प्रतिशत से अधिक असम में लगभग 46 प्रतिशत   मध्‍य प्रदेश में लगभग 45 प्रतिशत कनार्टक में लगभग 42 प्रतिशत दादरा और नगर हवेली तथा दमन ...

मई 7, 2024 1:51 अपराह्न

views 27

नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया मेडिटेक स्‍टेकाथॉन, फार्मास्‍युटिकल विभाग के सचिव ने कहा- निर्यात को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव अरूणीश चावला ने आज देश के मेडिटेक क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्‍ली में मेडिटेक स्‍टेकाथॉन को संबोधित करते हुए श्री चावला ने कहा कि देश में निर्मित चिकित्‍सा उपकरण की गुणवत्ता बढ़ाने से न सिर्फ रोगियों को विश्‍वस्‍...

मई 7, 2024 1:34 अपराह्न

views 34

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से आज मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अपने संदेश में श्री धनखड़ ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि मतदान नागरिकों की शासन व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।       

मई 7, 2024 1:33 अपराह्न

views 31

मौसम: देश के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी, 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया तापमान

आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक सहित देश के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि क्षेत्र में सबसे अधिक 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सौराष्ट्र और राजस्‍थान में भी भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आका...

मई 7, 2024 1:31 अपराह्न

views 32

दक्षिण चीन सागर में तैनाती के लिए सिंगापुर पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की तैनाती के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को मजबूत करेगी। भारतीय नौसेना और सिंगापुर की नौसेना के...

मई 7, 2024 1:47 अपराह्न

views 28

भाजपा में शामिल हुए अभिनेता शेखर सुमन और पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा

अभिनेता शेखर सुमन आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी नेता अनिल बलूनी की उपस्थिति में उन्‍हें पार्टी में शामिल किया गया। कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।