राष्ट्रीय

मई 8, 2024 8:57 अपराह्न

views 31

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज तीन उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज तीन उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पंजाब में आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को मैदान में उतारा है, जबकि संगरूर संसदीय क्षेत्र से अरविंद खन्ना पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ...

मई 8, 2024 9:22 अपराह्न

views 31

16वें वित्त आयोग ने अपने संदर्भ की शर्तों के बारे में आम जनता, इच्‍छुक संगठनों और व्‍यक्तियों के सुझाव आमंत्रित किए हैं

16वें वित्त आयोग ने संदर्भ की शर्तों के साथ-साथ आयोग द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य दृष्टिकोण पर लोगों और इच्छुक संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। वित्त आयोग के कार्य से संबंधित किसी अन्य मुद्दे पर भी सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। सुझाव 16वें वित्त आयोग की वेबसाइट पर 'सुझाव के लिए कॉल' के अंतर्गत दि...

मई 8, 2024 9:14 अपराह्न

views 47

बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे कल से भारत की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल-बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे कल से भारत की दो दिन की यात्रा पर होंगे। ढाका में बिम्सटेक सचिवालय ने कहा है कि वह बेंगलुरु में बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र का दौरा करेंगे और कई बैठकें करेंगे। बिम्सटेक में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सात देश - बांग्...

मई 8, 2024 8:16 अपराह्न

views 42

स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने बीमारी से निपटने के लिए थैलेसीमिया की समय पर पहचान और रोकथाम के महत्व पर जोर दिया।

स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने आज बीमारी से निपटने के लिए थैलेसीमिया की समय पर पहचान और रोकथाम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में थैलेसीमिया के लगभग एक लाख मरीज हैं और प्रतिवर्ष लगभग दस हजार नए मरीज सामने आते हैं। उन्होंने स्क्रीनिंग के माध्यम से समय पर बीमारी का पता लगाकर तत्काल इलाज पर...

मई 8, 2024 8:12 अपराह्न

views 45

भारतीयों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की आलोचना की

भारतीयों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पित्रोदा ने भारत की संस्कृति और पहचान के साथ-साथ देश के लोगों का भी अपमान किया है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ रहा ...

मई 8, 2024 8:11 अपराह्न

views 38

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसमें तीन श्रेणियों में - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्‍मान प्रदान किये जाते हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले...

मई 8, 2024 8:32 अपराह्न

views 35

भारतीय चुनाव प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए आए एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने कहा– मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह और खुशी निर्वाचन आयोग की मतदान जागरूकता कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है

भारतीय चुनाव प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए आए एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि  मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह और खुशी निर्वाचन आयोग की मतदान जागरूकता कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। आयोग ने अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन संगठनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और जुड़ाव के लिए इस कार्यक्रम का आ...

मई 11, 2024 12:24 अपराह्न

views 26

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्‍य और दो केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए 695 उम्‍मीदवार मैदान में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्‍य और दो केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल एक हजार पांच सौ छियासी उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। जांच के बाद 749 नामांकन वैध पाये गए। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश के 14 सीटों, महाराष्‍ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात बि...

मई 11, 2024 12:24 अपराह्न

views 24

भाजपा और कांग्रेस नेताओं का उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार तेज, गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने लखीमपुर खीरी, हरदोई और कन्नौज में प्रचार किया

भाजपा और कांग्रेस नेताओं का उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार तेज हो गया है। गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, हरदोई और कन्नौज में प्रचार किया। लखीमपुर खीरी में उन्‍होंने लोगों से अपील की कि ये चुनाव सिर्फ नरेन्‍द्र मोदी को तीसरी बा...

मई 8, 2024 7:07 अपराह्न

views 36

निर्वाचन आयोग ने आज 354 पर्यवेक्षकों के साथ लोकसभा के चौथे चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने आज 354 पर्यवेक्षकों के साथ लोकसभा के चौथे चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से हुई बैठक में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों को निष्‍पक्ष, स्‍वतंत्र और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमार ने पर्यवेक्षकों से मतद...