राष्ट्रीय

मई 30, 2024 9:17 अपराह्न

views 31

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी का कन्‍याकुमारी में विवेकानन्‍द रॉक मैमोरियल में आज शाम से ध्‍यान शुरु

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी का कन्‍याकुमारी में विवेकानन्‍द रॉक मैमोरियल में आज शाम से ध्‍यान शुरु हो गया है। इससे पहले उन्‍होंने भगवती देवी अम्‍मन मंदिर में दर्शन किए। उन्‍हें मंदिर में पूर्ण खुंब सम्‍मान दिया गया। उसके बाद वे एम.एल. विवेकानन्‍द जहाज के जरिए बंगाल की खाडी म...

मई 30, 2024 8:49 अपराह्न

views 37

भारत और जापान ने आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्‍त कार्य समिति की छठी बैठक की

भारत और जापान ने आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्‍त कार्य समिति की छठी बैठक की है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कल हुई इस बैठक में दोनों देशों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद के खतरों पर विचार विमर्श किया। उन्‍होंने दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया में सीमापार आतंकवाद...

मई 30, 2024 8:40 अपराह्न

views 39

सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है

सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक ज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा गया कि संशोधित सीमा 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।

मई 30, 2024 8:26 अपराह्न

views 34

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने जम्‍मू के निकट अखनूर में बस दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जम्‍मू के निकट अखनूर में बस दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति सम्‍वेदना व्‍यक्‍त की और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

मई 30, 2024 8:24 अपराह्न

views 24

विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर

विदेश में भारतीय श्रमिकों के रोजगार और उनके आवागमन को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मंत्रालय के ई-माइ...

मई 30, 2024 8:14 अपराह्न

views 33

भारत ने दक्षिणी गजा में फिलिस्तीनी शहर रफा में विस्‍थापितों के शिविर में लोगों के मारे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है

भारत ने दक्षिणी गजा में फिलिस्तीनी शहर रफा में विस्‍थापितों के शिविर में लोगों के मारे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा भारत लगातार जारी संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की...

मई 30, 2024 8:07 अपराह्न

views 39

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि किसानो को तकनीकी रुप से आगे बढ़ाने की जरूरत है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि किसानो को तकनीकी रुप से आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को कृषि से संबंधित उद्योगों के साथ जोड़ने पर भी बल दिया। उपराष्ट्रपति ने उत्‍तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में यह बात कही। इससे पहले, उपराष्ट्रपति...

मई 30, 2024 7:56 अपराह्न

views 36

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले फैल रही अफवाहों को खारिज किया

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले फैल रही अफवाहों को खारिज किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ने से जुड़ी अफवाह देशभर में फैल रही है। इन दावों को खारिज करते हुए श्री राजीव कुमार ने कहा कि कोई भी मतदान ...

मई 30, 2024 7:51 अपराह्न

views 29

राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जम्‍मू के निकट अखनूर में बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है

राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जम्‍मू के निकट अखनूर में बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि उन्‍हें इस दुर्घटना से काफी दुख पहुंचा है। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शोक संतप्‍...

मई 30, 2024 6:08 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के आगमन की पुष्टि कर दी है

मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के आगमन की पुष्टि कर दी है।  यह पहले के अनुमान से एक दिन पहले ही पहुंच गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून पूर्व की भारी बारिश हो रही है। केरल के सभी 14 जिले अलर्ट पर हैं। अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट है, अन्य सभी जिले येलो अलर्ट पर हैं। बारि...