राष्ट्रीय

अगस्त 17, 2025 12:22 अपराह्न

views 63

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इस वर्ष जुलाई में शत प्रतिशत शिकायतों का समाधान करने की उपलब्धि दर्ज की

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इस वर्ष जुलाई में दस राज्‍यों में उपभोक्ताओं की शत प्रतिशत शिकायतों का समाधान करने की उपलब्धि दर्ज की है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि इस अवधि के दौरान दर्ज मामलों की तुलना में समाधान मामलों संख्या अधिक रही। ई-जागृति मंच के लॉ...

अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 57

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के तटवर्ती और दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा गुजरात के कुछ इलाक़ों में कल अत्यधिक तेज वर्षा की आशंका है। कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश और या...

अगस्त 17, 2025 6:55 पूर्वाह्न

views 62

विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिन की नेपाल यात्रा पर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से दो दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर हो रही है।     भारत और नेपाल के बीच मज़बूत मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में, दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग काफी बढ़ा है। विदेश मंत्रालय ने क...

अगस्त 17, 2025 7:14 पूर्वाह्न

views 108

नई दिल्ली: 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो  राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग - यू.ई.आर का दूसरा खंड शामिल हैं।   सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार दिल्ली में बुनियादी ...

अगस्त 17, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 91

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की आज नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें उप-राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी पर चर्चा हो सकती है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उप-राष्ट...

अगस्त 17, 2025 6:27 पूर्वाह्न

views 68

राष्ट्रपति ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि नागालैंड के राज्यपाल लक्ष्मी गणेशन के निधन के बाद श्री भल्ला को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  

अगस्त 17, 2025 8:16 पूर्वाह्न

views 22

2025-26 की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 47% से अधिक की वृद्धि देखी गई: पीयूष गोयल

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मेक इन इंडिया की सफलता के कारण पिछले एक दशक में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 31 अरब डॉलर ...

अगस्त 17, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 60

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ऐतिहासिक आईएसएस मिशन के बाद नई दिल्ली पहुंचे

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज तड़के नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। श्री शुक्ला 15 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से लौटे...

अगस्त 16, 2025 10:37 अपराह्न

views 20

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ० जयशंकर ने कहा कि दोनों के बीच व्‍यापार, विनिर्माण, समु्द्री सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत ...

अगस्त 16, 2025 10:25 अपराह्न

views 27

पूर्वोत्‍तर कैरे‍बियाई क्षेत्र में बढ़ रहा है चक्रवात एरिन

पूर्वोत्‍तर कैरे‍बियाई क्षेत्र में चक्रवात एरिन और भी शक्तिशाली होकर आगे बढ़ रहा है। राष्‍ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि इस चक्रवात को श्रेणी-चार में रखा गया है और आज सवेरे इसकी रफ्तार दो सौ 33 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गयी। एक दिन पहले इसकी रफ्तार करीब एक सौ 13 किलोमीटर प्रति घंटा थी।    इ...