अगस्त 16, 2025 10:25 अपराह्न

printer

पूर्वोत्‍तर कैरे‍बियाई क्षेत्र में बढ़ रहा है चक्रवात एरिन

पूर्वोत्‍तर कैरे‍बियाई क्षेत्र में चक्रवात एरिन और भी शक्तिशाली होकर आगे बढ़ रहा है। राष्‍ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि इस चक्रवात को श्रेणीचार में रखा गया है और आज सवेरे इसकी रफ्तार दो सौ 33 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गयी। एक दिन पहले इसकी रफ्तार करीब एक सौ 13 किलोमीटर प्रति घंटा थी। 

 

इस समय यह चक्रवात एंगिला द्वीप से पूर्वोत्‍तर में 241 किलोमीटर दूर है और लगातार उत्तर की ओर बढ़ रहा है। हालाकि इसके तटीय सीमा को पार करने की संभावना कम है लेकिन फिर भी इस पर निगरानी रखी जा रही है। यह अगले सप्‍ताह अटलांटिक महासागर तक पहुंच सकता है। चक्रवात एरिन अमरीका और बरमुडा से दूर रहेगा लेकिन समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला