झारखंड

फ़रवरी 12, 2025 10:52 पूर्वाह्न

views 29

एचईसी के जीर्णाेद्धार की अभी कोई योजना नहीं: केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी

  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सांसद राजेश रंजन के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि एचईसी के जीर्णाेद्धार की अभी कोई योजना नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एचईसी कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत है, इसलिए यह अलग विधिक इकाई है।

फ़रवरी 12, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 33

जेईई मेन 2025 के पहले संस्करण का रिजल्ट जारी, झारखंड के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 के पहले संस्करण का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में रांची समेत राज्यभर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। धनबाद के अभिमन्यु टिबरीवॉल 99.99 प्रतिशत के साथ झारखंड टॉपर बने हैं। इस परीक्षा में देशभर के 14 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत...

फ़रवरी 12, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 35

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में नीड बेस्ड लेक्चरर की नियुक्ति पर रोक लगाई

  उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में नीड बेस्ड लेक्चरर की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक राम निवास यादव ने विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा है। सरकार ने यह फैसला झारखंड के अभ्यार्थियों को समुचित अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने की शिकायत प...

फ़रवरी 12, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 24

आज हजारीबाग पहुंचेगा शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का शव

  जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को आईईडी विस्फोट में हजारीबाग के जुलू पार्क निवासी कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी शहीद हो गये। शहीद का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे रांची एयरपोर्ट आयेगा। पार्थिव शरीर को रांची से हजारीबाग वाहन से ले जाया जायेगा। परिजनों से मिली जानकारी के...

फ़रवरी 11, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 70

38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने मिजोरम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड महिला हॉकी टीम ने अपने चौथे मैच में मिजोरम को तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में झारखंड की अलबेला रानी टोप्पो, सजना होरो, रोशनी आइन्द और डिप्टी टोप्पो ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा मॉडर्न पेंटाथलॉन में झा...

फ़रवरी 11, 2025 11:32 पूर्वाह्न

views 36

मौसम विभाग ने झारखंड में आज से तामपान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य भर में आज से तामपान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।  हालांकि सुबह और शाम में अभी ठंड का एहसास होगा।

फ़रवरी 11, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 35

विधानसभा चुनाव में हार के बाद नये सिरे से संगठन को मजबूत करने में जुटा आजसू

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आजसू पार्टी नये सिरे से संगठन को मजबूत करने में जुटा है। इस सिलसिले में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने संगठन को...

फ़रवरी 11, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 28

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए खूंटी जिले के सूरज मुंडा

खूंटी जिले के अड़की प्रखंड स्थित खेसारीबेड़ा गांव के सूरज मुंडा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में शामिल होने का गौरव मिला। सूरज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ का छात्र है। राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सूरज की इस...

फ़रवरी 11, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 24

रांची मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया जाएगा पूर्वी कमान अलंकरण समारोह

रांची मिलिट्री स्टेशन में कल पूर्वी कमान अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान देश के वीर सैनिकों, विशिष्ट सैनिकों और उत्कृष्ट सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्द्र तिवारी पदक पाने वाले सैनिकों को सम्मानित करेंगे। अवार्ड सेरेमनी के दौरान कुल 42 पुरस्कार विजेताओं को स...

फ़रवरी 11, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 35

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने उद्योग निदेशालय की उच्च स्तरीय कमिटी के साथ बैठक की

राज्य में उद्यमियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के लिए सरकार की ओर से पहल तेज कर दी गयी है। इस सिलसिले में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने उद्योग निदेशालय की उच्च स्तरीय कमिटी के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने सिंगल विंडों सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।