झारखंड

सितम्बर 5, 2023 8:26 अपराह्न

views 63

दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने लोहरदगा अनुमण्डल कार्यालय का किया निरीक्षण

दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने  आज लोहरदगा अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रमण्डलीय आयुक्त द्वारा सीएनटी एक्ट अंतर्गत भूमि बिक्री अनुमति वाद के मामले में निर्देश  दिया गया कि अनुमति वाद में नामांतरण की प्रक्रिया अपनाते हुए जो मामले सही हैं, उन्हें 30 दिनों के...

सितम्बर 5, 2023 3:43 अपराह्न

views 62

पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया

पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया है। श्री सोरेन ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था के नींव के रूप में अहम योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को स...

सितम्बर 5, 2023 3:41 अपराह्न

views 83

टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस देने की घोषणा की

टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस देने की घोषणा की है। कल टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। 23 हजार 445 कर्मियों को 314 करोड़ रूपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे। कंमनी के कर्मचारियों को अधिकतम 4 लाख 61 हजार रूपये तक बोनस मिलेगा।

सितम्बर 5, 2023 3:35 अपराह्न

views 68

देवघर जसीडीह-हंसडीहा रेल मार्ग का काम लगभग पूरा

देवघर जसीडीह-हंसडीहा रेल मार्ग का काम लगभग पूरा हो गया है। नवंबर-दिसंबर तक इस रेल मार्ग पर ट्रेनें दौड़ने की संभावना जताई जा रही हैं। बता दें कि मार्च-अप्रैल के दौरान दुमका-हंसडीहा और भागलपुर रेलमार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। अब रेल मार्ग के कार्य को पूरा कर लिया गया है। फिलहाल...

सितम्बर 5, 2023 3:30 अपराह्न

views 60

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। इसका असर राजधानी रांची सहित कई इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार कोल्हान और पलामू प्रमंडल में अच्छी बारिश हुई है। आज भी राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इसका असर 3 -4 दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आन...

सितम्बर 5, 2023 3:19 अपराह्न

views 53

खराब मौसम के बावजूद डुमरी उपचुनाव में मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति उत्साह देखा जा रहा है

खराब मौसम के बावजूद डुमरी उपचुनाव में बोकारो जिले के चंद्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंड के मतदाताओं में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। मतदान सभी 174 मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर शुरू हो गया। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 39 हजार मतदाता बोकारो जिले के चंद्रपुरा एवं नावाड...

सितम्बर 5, 2023 3:15 अपराह्न

views 46

कोडरमा जिले में इन दिनों पावर कट और लोड शेडिंग से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा

कोडरमा जिले में इन दिनों पावर कट और लोड शेडिंग से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अघोषित और अनियमित बिजली कटौती के कारण न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि झुमरी तिलैया शहर में व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि झुमरी तिलैया शहर में महज 8 से 10 घंटे ही बिजली की...

सितम्बर 5, 2023 3:13 अपराह्न

views 63

झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में 1 प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मिला

झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में 1 प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मिला और नया आदर्श थाना भवन घाघीडीह में बनाने की मांग की। बहादुर किस्कू ने कहा कि सुंदर नगर, परसुडीह, बागबेड़ा सभी जगह थाना भवन है, लेकिन घाघीडीह क्षेत्र में थाना नहीं होने से काफी परे...

सितम्बर 5, 2023 2:50 अपराह्न

views 59

झारखंड: कुकुदपाठ गांव में हुए वज्रपात में 1 वृद्ध की मौत

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा पंचायत के कुकुदपाठ गांव में हुए वज्रपात में 1 वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मुखिया ने थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी रत्न टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

सितम्बर 4, 2023 9:54 अपराह्न

views 55

प्रदेश में उड़िया भाषा के संरक्षण की दिशा मे कार्य कर रहे 33 उडिया शिक्षक-शिक्षिकाओं को पंडित दुर्गा चरण कर साहित्य सम्मान से नवाजा गया

झारखंड में उड़िया भाषा के संरक्षण की दिशा मे कार्य कर रहे 33 उडिया शिक्षक-शिक्षिकाओं को पंडित दुर्गा चरण कर साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। ओड़िया मध्य विद्यालय सभागार में आयोजित मातृभाषा सेवक और सेविका सम्मान समारोह के दौरान कुल 33 ओड़िया शिक्षकों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों म...