झारखंड

अप्रैल 1, 2025 12:05 अपराह्न

views 61

साहिबगंज के बरहेट एमजीआर रेल लाइन पर दो माल गाड़ियों की टक्कर में दो ड्राइवरों की मौत, चार लोग घायल

साहिबगंज के बरहेट एमजीआर रेल लाइन पर दो माल गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में दो ड्राइवरों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। बरहेट थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। यह घटना आज तड़के लगभग 3 बजे की है। एक ही रेल ट्रैक पर दो मालगाड़ी का आ जाना जांच का विषय है।

अप्रैल 1, 2025 12:04 अपराह्न

views 47

आज से कोयले पर बाजार दर पर रॉयल्टी वूसलेगी झारखंड सरकार

झारखंड सरकार आज से खनिजों पर रॉयल्टी और सेस में बदलाव कर रही है। इसके तहत सरकार कोयले पर रॉयल्टी बाजार दर पर वूसलेगी। इसका सबसे अधिक प्रभाव कोल इंडिया की कंपनी सीसीएल, इसीएल और बीसीसीएल पर पड़ेगा। इन कंपनियों द्वारा उत्पादित अधिकांश कोयला पावर प्लांटों को बेचा जाता है, जिसकी रॉयल्टी दर बाजार मूल्य से...

अप्रैल 1, 2025 12:01 अपराह्न

views 75

वित्त वर्ष 2025-2026 का बजट आज से लागू

वित्त वर्ष 2025-2026 का नया बजट आज एक अप्रैल से लागू हो रहा है। केंद्र सरकार ने एक फरवरी को बजट पेश करते हुए जिन चीजों की घोषणाएं की थीं, वह आज से लागू हो जायेंगी। सरकार की घोषणाओं के तहत कुछ उत्पादों पर सीमा शुल्क घटायी गयी थी जबकि कुछ वस्तुओं में बढ़ाई गयी थी। इससे लगभग 200 वस्तुओं की कीमतें प्रभाव...

मार्च 31, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 33

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में दो और तीन अप्रैल को बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में दो और तीन अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालाँकि, चार अप्रैल के बाद से मौसम फिर से शुष्क हो जायेगा।   मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो अप्रैल को पलामू प्रमंडल के अधिकतर स्थानों और तीन अप्रैल क...

मार्च 31, 2025 10:59 पूर्वाह्न

views 42

रांची: केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली के पास बनाये गए फ्लाईओवर के रैंप को हटाने को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन

रांची स्थित केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली के पास बनाये गए फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर कल आदिवासी समुदाय के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। प्रदर्शनकारी हर हाल में रैंप को हटाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले पूर्व मंत्री गीता ...

मार्च 31, 2025 10:42 पूर्वाह्न

views 44

आज झारखण्ड समेत पूरे देश में मनाई जा रही है ईद-उल-फितर

ईद-उल-फितर आज झारखण्ड समेत पूरे देश में मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज रमजान का महीना भी समाप्त हो रहा है। इस मौक़े पर आज ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की जा रही है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है।   राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर...

मार्च 31, 2025 10:40 पूर्वाह्न

views 34

वित्तीय वर्ष 2024 -25 में टैक्स के जरिये राज्य सरकार के खजाने में जमा हुए 22 हजार 172 करोड़ रुपये

  वित्तीय वर्ष 2024 -25 में टैक्स के जरिये राज्य सरकार के खजाने में 22 हजार 172  करोड़ रुपये जमा हुए हैं। यह राज्य में अब तक की सबसे अधिक वसूली है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है।     राज्य सरकार को सबसे अधिक राशि जीएसटी से मिली है। हालाँकि, राज्य सरकार ने टैक्स वसूली का लक्ष्...

मार्च 31, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 66

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा, उनकी पार्टी ने तैयार की है नयी कार्ययोजना, जिसके आधार पर जनता के कार्यों का किया जाएगा निष्पादन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा है कि उनकी पार्टी ने नयी कार्ययोजना तैयार की है, जिसके आधार पर जनता के कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। श्री राजू कल रांची में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य में 15  जुलाई तक प्रदेश कमिटी का गठन कर लिया जायेगा।

मार्च 31, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 28

दूध उत्पादन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार गोड्डा में लगाएगी पशु आहार कारखाना

राज्य को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार गोड्डा में पशु आहार कारखाना लगाएगी। इसके जरिये वर्ष 2027  तक 60 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन हो सकेगा।   कारखाना लगाने के प्रस्ताव पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना की लागत साढ़े 42 करोड़ रुपये रख...

मार्च 31, 2025 10:34 पूर्वाह्न

views 48

जो निजी स्कूल री-एडमिशन और कॉपी-किताब बेचने में शामिल हैं, उन पर अगले तीन महीनों में की जाएगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि राज्य में जो निजी स्कूल री-एडमिशन और कॉपी-किताब बेचने में शामिल हैं, उन पर अगले तीन महीनों में कार्रवाई की जाएगी। श्री सोरेन ने जमशेदपुर में कहा कि सरकार को स्कूलों की मनमानी और उनके द्वारा नियम-कानून की अनदेखी करने की काफी शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए राज्य सर...