झारखंड

मार्च 22, 2024 2:40 अपराह्न

views 29

गिरिडीह: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह महुआर के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मोटरसाईकिल पर दोनां युवक पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई जिसमें दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज पंडित और सुभाष ...

मार्च 22, 2024 2:37 अपराह्न

views 48

पलामू: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने लूटे पांच लाख रूपये

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में आज झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चार अपराधियों ने पांच लाख रूपये लूट लिया। जानकारी के अनुसार ब्रांच के खुलते ही अपराधी ग्राहक के रूप में प्रवेश किये। घटना के बाद पड़वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

मार्च 18, 2024 4:29 अपराह्न

views 48

लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस भी तैयारियों में जुटा

लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस भी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नक्सल अभियान, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन के साथ-साथ आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की गई। साथ ही इस बार पूर्व के चुनावों में किसी भी तरह की गड़...

मार्च 18, 2024 4:28 अपराह्न

views 30

तीरंदाजी विश्वकप में टाटा तीरंदाजी अकादमी से जुड़े 6 तीरदांजो ने जगह बनाई

तीरंदाजी विश्वकप में टाटा तीरंदाजी अकादमी से जुड़े 6 तीरदांजो ने जगह बना ली है। महिला रिकर्व तीरदांजी के चारों सीटों पर टीएए के धनुर्धरों ने कब्जा जमाया है। सोनीपत में आयोजित चयन ट्रायल के बाद अंतिम टीम की घोषणा की गई। सोनीपत में आयोजित चयन ट्रायल में विश्व की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने श...

मार्च 18, 2024 4:31 अपराह्न

views 30

रामगढ़ जिले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करवा रहे हैं

रामगढ़ जिले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने में जुटे हैं। इसी क्रम में कल नियंत्रण कक्ष द्वारा उड़न दस्ता दल को मिली जानकारी पर कार्रवाई की गई। उड़न दस्ता दल द्वारा मांडू थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर एक कार से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। म...

मार्च 18, 2024 4:30 अपराह्न

views 24

लोहरदगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नए आपराधिक कानून पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लोहरदगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नए आपराधिक कानून पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पैरा लीगल वॉलिंटियर्स और एलएडीसीएस के अधिवक्ताओं को डालसा कॉन्फ्रेंस हॉल में 1 जुलाई 2024 से लागू किये जा रहे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के वि...

मार्च 18, 2024 4:25 अपराह्न

views 25

जमशेदपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन परसुडीह में आयोजित

झारखंड बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन द्वारा जमशेदपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन परसुडीह में किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष बी डी राव ने बताया कि कुल 40 टीम और 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि तीन वर्गों में इसे आयोजित किया गया था। जिसमें क्लासिक बॉडीबिल्डिंग, फिजिक्स बॉडीबिल्डिंग और उदय बॉ...

मार्च 18, 2024 4:25 अपराह्न

views 25

पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के मौसम पर दिखा

पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के मौसम पर भी दिख रहा है। ओलावृष्टि, वज्रपात और हवा की तेज रफ्तार की आशंका को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए यलो तो कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 मार्च तक अलग- अलग जिलों में हल्की बा...

मार्च 17, 2024 9:51 अपराह्न

views 31

रांची स्थित आड्रे हाउस में आज बेहतर झारखंड के रांची चैप्टर का शुभारंभ किया गया

रांची स्थित आड्रे हाउस में आज बेहतर झारखंड के रांची चैप्टर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी और रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और असम के आदिवासी कारीगरों को सम्मानित किया।

मार्च 17, 2024 9:38 अपराह्न

views 47

गुमला जिले के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे जेएससीए में रांची ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

गुमला जिले के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट मैच में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रांची ने चतरा को 137 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।   रांची की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तनवीर अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।