झारखंड

मार्च 23, 2024 3:40 अपराह्न

views 32

रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका तथा विद्यार्थियों की भागीदारी रही। राज्य के अस्सी उत्कृष्ट विद्यालयों में लगभग 9 हजार सीटों पर नामांकन के लिए कल हुई प्रवेश परीक्षा में लगभग 30 हजार विद्य...

मार्च 23, 2024 3:39 अपराह्न

views 31

चतरा जिले में निर्वाचन कार्यों में शामिल सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करने की सुविधा मिलेगी

चतरा जिले में निर्वाचन कार्यों में शामिल सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्टल बैलेट वोटिंग सेंटर बनाया जाएगा। जिले के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठित सभी 19 कोषांगों...

मार्च 23, 2024 3:39 अपराह्न

views 27

बाल गृहों में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों को कौशल विकास का मिलेगा प्रशिक्षण

राज्य सरकार के ऑफ्टर केयर योजना के तहत बाल गृहों में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, कौशल विकास मिशन और झारखंड आजीविका मिशन जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्हें वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई ...

मार्च 23, 2024 3:09 अपराह्न

views 37

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। वे आज चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया में विभिन्न मतदान केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का औचक निरीक्षण ...

मार्च 23, 2024 2:21 अपराह्न

views 46

एक्सएलआरआई, जमशेदपुर का 68वां दीक्षांत समारोह आयोजित

एक्सएलआरआई, जमशेदपुर का 68वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह में 552 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

मार्च 23, 2024 2:11 अपराह्न

views 38

लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था रिपोर्ट नहीं देने वाले 11 थाना प्रभारियों को शो- कॉज जारी

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था रिपोर्ट नहीं देने वाले 11 थाना प्रभारियों को शो- कॉज जारी किया है। इन सभी से 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। इन सभी पर आदर्श आचार संहिता के दौरान वारंट तथा कुर्की के निष्पादन में शिथिलता बरतने का आरोप है। गौरतलब ह...

मार्च 23, 2024 2:10 अपराह्न

views 47

रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत हटिया के 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने स्वीकृति दी

रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत हटिया के 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर समेत अन्य प्रच...

मार्च 22, 2024 9:11 अपराह्न

views 42

देवघर: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से नियंत्रण कक्ष और कॉल सेन्टर की स्थापना की गई

देवघर जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में नियंत्रण कक्ष और कॉल सेन्टर की स्थापना की गई है। हेल्पलाईन नंबर 06432-275733, टॉल फ्री नंबर 18003450733 और 1950 है। इधर साहेबगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वीप कोषांग के माध...

मार्च 22, 2024 9:10 अपराह्न

views 32

रांची: उपायुक्त ने मतगणना केन्द्र और वज्रगृह का निरीक्षण किया

रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने आज पंडरा स्थित मतगणना केन्द्र और वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

मार्च 22, 2024 9:01 अपराह्न

views 100

झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने आज शाम पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पदभार संभाला

      झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने आज शाम पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पदभार संभाला। शपथ ग्रहण समारोह पुडुचेरी के राजनिवास में आयोजित किया गया। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.वी. गंगापुरवाला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री एन.र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला