झारखंड

मई 27, 2024 8:03 अपराह्न

views 24

लोहरदगा जिले में प्रांतीय आर्य वीर दल और शांति आश्रम की ओर से छह दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन हुआ

लोहरदगा जिले में आज प्रांतीय आर्य वीर दल और शांति आश्रम की ओर से छह दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री उरांव और सांसद सुदर्शन भगत उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्य वीरों ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी।

मई 27, 2024 8:01 अपराह्न

views 28

रांची: जयपाल सिंह स्टेडियम में रांची जिला वूडबॉल संघ की ओर से एकदिवसीय स्वर्गीय देवराज उरांव मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में रांची जिला वूडबॉल संघ की ओर से आज एकदिवसीय स्वर्गीय देवराज उरांव मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर बंटी टोप्पो रहे, जबकि बालिका वर्ग में नेहा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।  

मई 27, 2024 7:58 अपराह्न

views 40

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुमका में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। श्री मुंडा आज दुमका में भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर...

मई 27, 2024 7:56 अपराह्न

views 32

राज्य में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर है

राज्य में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इस चरण में पहली जून को संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। गोड्डा, दुमका और राजमहल संसदीय क्षेत्र में एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता और स्टार प्रचारक लगातार चुना...

मई 27, 2024 2:38 अपराह्न

views 42

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंचा

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। सातवें चरण में 1 जून को झारखंड समेत 8 राज्‍यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में जनसभा करेंग...

मई 27, 2024 2:37 अपराह्न

views 33

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के मतदान में गिरिडीह और धनबाद में महिलाएं जबकि रांची जमशेदपुर में पुरुषों ने अधिक भागीदारी निभाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के मतदान में गिरिडीह और धनबाद में महिलाएं जबकि रांची जमशेदपुर में पुरुषों ने अधिक भागीदारी निभाई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कल निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस वार्ता में  बताया कि इस चरण में राज्य में मतदान प्रतिशत 65 दशमलव चार श...

मई 27, 2024 2:36 अपराह्न

views 39

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड अवधि समाप्त होगी

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड अवधि आज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद उन्हें ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाला मामले में 15 मई को पूछताछ के दौरान उन्हें ईडी की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में उनके पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर को पूर्व...

मई 27, 2024 2:34 अपराह्न

views 43

गिरिडीह जिले के गावां वन विभाग की टीम ने अवैध माइका उत्खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया

गिरिडीह जिले के गावां वन विभाग की टीम ने अवैध माइका उत्खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इसके तहत जंगल में आधा दर्जन से अधिक खदानों में छापेमारी की गई है। जिसमें दर्जनों पीस जिलेटिन, डेटोनेटर,माइका और खनन में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरणों को जब्त किया गया। इस मामले में खदान संचालक के विरुद्ध प्राथ...

मई 27, 2024 2:34 अपराह्न

views 32

राज्य के 10वीं-12वीं में अनुर्तीण छात्रों की क्लास में 75 प्रतिशत उपस्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी

राज्य के 10वीं-12वीं में अनुर्तीण छात्रों की क्लास में 75 प्रतिशत उपस्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और अन्य को पत्र भी भेजा है।

मई 27, 2024 2:28 अपराह्न

views 41

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा 20 जून से आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में इस बार 32 खेल स्पर्धाएं और बैंड प्रतियोगिताएं होंगी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा 20 जून से आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में इस बार 32 खेल स्पर्धाएं और बैंड प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें 11 से 19 साल के बच्चे शामिल होकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी सरकारी स्कूलों तथा सरकारी सहायता प्राप्त...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला