मई 27, 2024 2:38 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंचा

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। सातवें चरण में 1 जून को झारखंड समेत 8 राज्‍यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में जनसभा करेंगे। श्रीधर दियरा कॉलोनी नंबर 9 स्थित प्राथमिक विद्यालय मैदान में रक्षा मंत्री एनडीए उम्मीदवार ताला मरांडी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दुमका में सीता सोरेन के समर्थन में रैली करेंगे। 1 जून को संथाल की 3 सीट राजमहल, गोड्डा और दुमका के लिए मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला