झारखंड

मई 29, 2024 8:04 अपराह्न

views 40

अंतिम चरण के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गईं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 जून को राजमहल गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट के लिए मतदान सुनिश्चित किया गया है। कल शाम 5 बजे चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा।

मई 29, 2024 8:04 अपराह्न

views 30

शाहनवाज हुसैन ने गोड्डा जिले का दौरा किया और भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गोड्डा जिले का दौरा किया और भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि निशिकांत दुबे के कार्यों को देखकर यहां किसी भी तरह की एंटी इनकंबेंसी वोटिंग नहीं होगी बल्कि प्रो इनकंबेंसी वोटिंग होगी।

मई 29, 2024 8:03 अपराह्न

views 37

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे दुमका से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे।

मई 29, 2024 8:01 अपराह्न

views 26

गोड्डा में इंडी गठबंधन की स्टार प्रचारक और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज गोड्डा में इंडी गठबंधन की स्टार प्रचारक और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। श्रीमती सोरेन ने जामताड़ा के वेना मैदान में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस...

मई 29, 2024 8:00 अपराह्न

views 41

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाकुड़ जिले के पाडरकोला मैदान में आयोजित्त विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया

राजमहल संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ताला मराण्डी के लिए छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाकुड़ जिले के पाडरकोला मैदान में आयोजित्त विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की। विजय संकल्प जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि पीएम...

मई 29, 2024 7:59 अपराह्न

views 34

जेपी नड्डा ने देवघर जिले के सारठ विधानसभा के खागा में दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट मांगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर जिले के सारठ विधानसभा के खागा में दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट मांगा। उन्होंने चुनावी सभा के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है।

मई 29, 2024 7:38 अपराह्न

views 32

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है। संताल में अब से थोड़ी देर में भाजपा नेता जेपी नड्डा, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में दुमका संसदीय क्षेत्र के सारठ के पालाजोरी के खागा मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद गोड्डा संसदीय क्षेत्र के लिए देवघर जिले के त्रिलोक परिसर से रोड शो करेंगे। एन...

मई 29, 2024 7:38 अपराह्न

views 32

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य की तीन संसदीय सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य की तीन संसदीय सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा। जिसके लिए स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दुमका इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई इस क्र...

मई 29, 2024 7:37 अपराह्न

views 37

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन से ईडी तीन जून को फिर पूछताछ करेगी

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन से ईडी तीन जून को फिर पूछताछ करेगी। इससे पहले कल ईडी ने मनीष रंजन से 9 घंटे से अधिक पूछताछ की थी।

मई 29, 2024 7:37 अपराह्न

views 32

आरपीएफ ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में  रांची में आरपीएफ ने पिछले दो दिनों में दो लोगों को पकड़ा है।   हिंदपीढ़ी के एक साइबर कैफे और चुटिया थाना क्षेत्र के साइबर कैफे में छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से  ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला