झारखंड

मई 30, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 46

झारखंड में जोरों पर चुनाव प्रचार, तीन सीटों पर नेताओं ने झोंकी ताकत

झारखंड के गोड्डा, दुमका और संथाल क्षेत्र के साहिबगंज में चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच गया है। विभिन्न दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार में जी-जान से जुटे हैं। झारखंड में दुमका में राहुल गांधी का प्रचार कार्यक्रम किसी कारण से टल गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी गोड्डा और ...

मई 29, 2024 8:08 अपराह्न

views 30

राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया

राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा में प्रचंड लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में प्रचंड गर्मी का असर देखा जा रहा है। रांची में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वि...

मई 29, 2024 8:08 अपराह्न

views 33

जमशेदपुर में मानगो थाना पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जमशेदपुर में मानगो थाना पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  डीएसपी हेडक्वाटर वन के भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है।

मई 29, 2024 8:06 अपराह्न

views 34

हजारीबाग के सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई

राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत 1 जून से 10 जून 2024 तक आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग के सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में मलेरिया रोग से बचाव के लिए आम जन में जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया।

मई 29, 2024 8:06 अपराह्न

views 18

रांची में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया

राज्य सरकार के सभी विभागों का राज्य में मादक पदार्थों के उत्पादन और सेवन की रोकथाम के लिए आज रांची में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में संबंधित विभाग ने अपनी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव एल  खियांगते  ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के उत्पादन और इ...

मई 29, 2024 8:05 अपराह्न

views 32

धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 4 जून को सुबह साढ़े छह बजे कृषि बाजार समिति में काउंटिंग एजेंट के सामने धनबाद, निरसा, सिंदरी, झरिया, बोकारो और चंदनकियारी के स्ट्रांग रूम खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह आठ बजे से काउंट...

मई 29, 2024 8:05 अपराह्न

views 40

चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने आज वेयर हाउस जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने आज वेयर हाउस जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी का भी निरीक्षण किया। चतरा लोक सभा सीट पर चुनाव के बाद सभी ईवीएम मशीनों को चतरा कॉलेज स्थित बनाए गए वज्र गृह में रखा गया है। वज्र गृह की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था...

मई 29, 2024 8:04 अपराह्न

views 36

अंतिम चरण के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गईं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 जून को राजमहल गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट के लिए मतदान सुनिश्चित किया गया है। कल शाम 5 बजे चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा।

मई 29, 2024 8:04 अपराह्न

views 28

शाहनवाज हुसैन ने गोड्डा जिले का दौरा किया और भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गोड्डा जिले का दौरा किया और भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि निशिकांत दुबे के कार्यों को देखकर यहां किसी भी तरह की एंटी इनकंबेंसी वोटिंग नहीं होगी बल्कि प्रो इनकंबेंसी वोटिंग होगी।

मई 29, 2024 8:03 अपराह्न

views 36

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे दुमका से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे।