झारखंड

जून 4, 2024 9:30 अपराह्न

views 40

चौदह लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम को लेकर आकाशवाणी रांची ने परिचर्चा का आयोजन किया

झारखंड में आज चौदह लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम को लेकर आकाशवाणी रांची के प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा जीवंत परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा, जिसका प्रसारण रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक होगा।

जून 4, 2024 9:29 अपराह्न

views 37

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के बीच झड़प

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लिए बोकारो में बनाये गये मतगणना केन्द्र के बाहर आजसू पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों के बीच झड़प की सूचना प्राप्त हुई है। उग्र कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बोकारो के पु...

जून 4, 2024 9:28 अपराह्न

views 28

कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 26 हजार से अधिक मतों से हराया

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 26 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।  

जून 4, 2024 9:28 अपराह्न

views 77

झारखंड की 14 संसदीय सीटों पर मतों की गिनती जारी

झारखंड की 14 संसदीय सीटों पर मतों की गिनती जारी है। इनमें से कई सीटों पर जीत-हार का फैसला हो गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कोडरमा संसदीय सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी चुनाव जीत गयी हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह को पराजित किया। अन्नपूर्णा दे...

जून 4, 2024 9:27 अपराह्न

views 37

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान के अनुसार एनडीए 97 सीटें जीत चुका है, जबकि 194 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इसके विपरीत इंडी गठबंधन ने अब तक 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और 183 सीटों पर आगे है। प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री और वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद...

जून 4, 2024 3:25 अपराह्न

views 38

गुमलाः सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गुमला जिला के सदर थाना स्थित रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक  बच्ची की हालत गंभीर है। यह हादसा एक यात्री बस और कार के बीच सीधी टक्कर से हुआ। सभी मृतक कार में सवार थे। उधर, जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के समीप बीती रा...

जून 4, 2024 3:25 अपराह्न

views 29

35 हज़ार सरकारी विद्यालयों में पांच लाख से अधिक फलदार पेड़ लगाए जाएंगे

राज्य के लगभग 35 हज़ार सरकारी विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से इस मॉनसून पांच लाख से अधिक फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। इसके तहत सभी प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम दस, मध्य विद्यालयों में बीस और उच्च विद्यालयों में तीस पेड़ लगाने का लक्ष्य है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी औ...

जून 4, 2024 3:20 अपराह्न

views 26

आचार संहिता लगने के बाद 1 अरब 34 करोड़ 75 लाख रुपए की अवैध सामग्री और नगदी जब्त

राज्य में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों में 1 अरब 34 करोड़ 75 लाख रुपए की अवैध सामग्री और नगदी जब्त की है। इसमें लगभग 46 करोड रुपए नकद, साढ़े चार करोड रुपए की अवैध शराब, 69 करोड रुपए के मादक पदार्थ, एक करोड रुपए से ज्यादा के बहुमूल्य मेटल और 15 करोड रुपए के अन्य वस्तु शामिल ...

जून 4, 2024 3:19 अपराह्न

views 33

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए गिरिडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केन्द्र में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। यहां सेे झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से लगभग दो हजार दो सौ वोटो से पीछे चल रही हैं। दिलीप वर्मा क...

जून 4, 2024 3:18 अपराह्न

views 35

ताजा रूझानों में कोडरमा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को पन्चानबे हजार से ज्यादा मत मिल चुके हैं

ताजा रूझानों में कोडरमा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को पन्चानबे हजार से ज्यादा मत मिल चुके हैं और वे अपने प्रतिद्वंदी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह से बियालीस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं खूंटी सीट से केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्य़ाशी अर्जुन मुण्डा अपने नि...