झारखंड

सितम्बर 3, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 80

झारखंड: छह जिलों में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल खोले जायेंगे

राज्य के छह जिलों में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल खोले जायेंगे। ये मेडिकल कॉलेज धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम में सदर अस्पतालों को अपग्रेड कर पीपीपी मोड में खोले जायेंगे। इस सिलसिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को सहमति पत्र भेजा है।

सितम्बर 3, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 128

झारखंड: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राओं का भी नामांकन लिया जायेगा

राज्य के नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राओं का भी नामांकन लिया जायेगा। रांची में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर जल्द ही राज्य में तीन और नेतरहाट विद्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्य...

सितम्बर 3, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 121

झारखंड: कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहित्य, संगीत नाटक और ललित कला अकादमी के गठन का निर्णय लिया

राज्य सरकार ने राज्य में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहित्य, संगीत नाटक और ललित कला अकादमी के गठन का निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। कैबिनेट ने राज्य में विस्थापन और पुनर्वास आयोग के गठन की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरका...

सितम्बर 2, 2025 10:33 पूर्वाह्न

views 87

तीन छात्राओं ने सब जूनियर अंडर-14 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया

रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है। कक्षा-8 की छात्रा नंदनी कुमारी, कक्षा-6 की शिवानी कुमारी और सीता कुमारी  ने असम में आयोजित सब जूनियर अंडर-14 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

सितम्बर 2, 2025 10:32 पूर्वाह्न

views 81

झारखंड: रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से पांच सितंबर तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंग...

सितम्बर 2, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 70

करम पूर्व संध्या समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित करम पूर्व संध्या समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को करम महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत दी है। पूरा आदिवासी ...

सितम्बर 2, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 93

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कवरेज में साहिबगंज को पहला स्थान प्राप्त हुआ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कवरेज में साहिबगंज को पहला स्थान प्राप्त हुआ है जबकि चतरा को दूसरे स्थान पर है। चतरा जिले का लक्ष्य 40 हजार 656 किसानों के पंजीकरण का था, लेकिन किसानों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक टीमों की निरंतर पहल से यह संख्या बढ़कर 65 हजार 715 तक पहुंच गई। लक्ष्य से 25 हजार 59 अ...

सितम्बर 2, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 95

वन विभाग की टीम ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया

पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांदा प्रखंड के कार्लाबेडा गांव से वन विभाग की टीम ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान कुल चार पैंगोलिन बरामद किए गए हैं।

सितम्बर 2, 2025 10:28 पूर्वाह्न

views 88

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाये

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। कोडरमा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है लेकिन राज्य की सरकार खामोश है।

सितम्बर 2, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 84

जीएसटी काउंसिल की बैठक में झारखंड को राजस्व नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगें मंत्री राधाकृष्ण किशोर

दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक आज से शुरु हो रही है।  पहले दिन अलग-अलग राज्यों के वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं तीन और चार सितंबर को वित्त मंत्रियों की बैठक होगी। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे जीएसटी में राज्य ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला