झारखंड

जुलाई 7, 2024 9:39 अपराह्न

views 42

गिरिडीह में आज भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

गिरिडीह में आज भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इस दौरान श्री मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वाहन किया।

जुलाई 7, 2024 9:38 अपराह्न

views 29

भारत निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गया

भारत निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गया है। आयोग की एक टीम 11 जुलाई को झारखंड के दौरे पर आ रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग की टीम दौरे के क्रम में द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेगी।   उन्होंने ...

जुलाई 7, 2024 9:38 अपराह्न

views 24

राज्य में मॉनसून गतिविधि सामान्य है

राज्य में मॉनसून गतिविधि सामान्य है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान दुमका के कुशियारी में सर्वाधिक एक सौ बारह मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य के कुछ अन्य इलाकों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश का यह सिलसिला 13 जुलाई तक चलने की संभावना है। आज भी कुछ इलाकों में आंधी और वज्रपात की भी आ...

जुलाई 7, 2024 9:37 अपराह्न

views 25

तीन नये कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है

जामताड़ा जिले के प्रत्येक प्रखंडों में चरणबद्ध विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर तीन नये कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर ग्रामीणों को तीन नए कानून की विस्तृत जानकारी दी गयी।

जुलाई 7, 2024 9:28 अपराह्न

views 24

राज्य के कई स्थानों पर आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है

राज्य के कई स्थानों पर आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कल और परसों भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य में कहीं कहीं वज्रपात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

जुलाई 7, 2024 9:28 अपराह्न

views 36

झारखंड समेत देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है

झारखंड समेत देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला को लेकर मेला क्षेत्र में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। अब से थोड़ी देर बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर सवार कर उन्हें मौसीबाड़ी तक पहुंचाने की परंपरा निभायी ...

जुलाई 7, 2024 9:27 अपराह्न

views 39

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा तट से सटे एक पुराना तीन मंज़िला मकान अहले सुबह ज़मींदोज़ हो गया

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा तट से सटे एक पुराना तीन मंज़िला मकान अहले सुबह ज़मींदोज़ हो गया, इसमें 12 लोग अंदर फंस गये। इसमें से पांच लोग सुरक्षित बाहर आ गए। इसके बाद देवघर के उपायुक्त विशाल सागर एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव अभियान  चलाया। करीब सात घंटे के अभिया...

जुलाई 7, 2024 9:26 अपराह्न

views 26

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार कल शाम होना है

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार कल शाम होना है। इससे पहले राज्य सरकार कल विधानसभा में आहूत विशेष सत्र में अपना बहुमत हासिल करेगी। सत्र के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सरकार में शामिल सभी मंत्री आयोजित समारोह में एक साथ शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन में इसकी तैयारी शुरू कर...

जुलाई 7, 2024 9:26 अपराह्न

views 33

रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ राज्य के चार दिवसीय दौरे पर हैं

रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ राज्य के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने आज रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरीडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सेठ ने निर्माण कार्य को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर रांची के विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे।

जुलाई 7, 2024 7:15 अपराह्न

views 31

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ में एक ही  परिवार के दो बच्चों के शव एक नाले से बरामद हुआ

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ में एक ही  परिवार के दो बच्चों के शव एक नाले से बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान आठ वर्षीय राधिका सोरेन और उसका सात वर्षीय भाई सचिन सोरेन के रूप में की गई है। मृतकों की मां सोना देवी और एक दस माह का बच्चा गायब है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़...