झारखंड

सितम्बर 10, 2024 3:20 अपराह्न

views 32

देवघर और वाराणसी के बीच 15 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरु होगा

बाबा नगरी देवघर और वाराणसी के बीच 15 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरु होगा। इस सिलसिले में आज आसनसोल डिवीजन के एडीआरएम आशीष भारद्वाज ने बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सितम्बर 10, 2024 3:19 अपराह्न

views 24

चतरा जिले के चर्चित हेमराज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया

चतरा जिले के चर्चित हेमराज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हनी ट्रैप से जुड़ी इस घटना को एक रिटायर्ड डीएसपी के पुत्र और एक आरक्षी के पुत्र ने आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। जिले ...

सितम्बर 10, 2024 3:19 अपराह्न

views 35

हजारीबाग जिले के कर्जन ग्राउंड में करमा महोत्सव संपन्न हुआ

हजारीबाग जिले के कर्जन ग्राउंड में करमा महोत्सव संपन्न हो गया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने में सामूहिक प्रयास की जरुरत है।

सितम्बर 10, 2024 2:50 अपराह्न

views 30

अबुधाबी में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड की सिमडेगा निवासी अमिषा केरकेट्टा ने रजत पदक जीता

अबुधाबी में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड की सिमडेगा निवासी अमिषा केरकेट्टा ने रजत पदक जीता है। 54 किलो भार वर्ग के फाइनल में उनका मुकाबला तजाकिस्तान की बॉक्सर से हुआ।

सितम्बर 10, 2024 2:49 अपराह्न

views 22

अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज असरीता केरकेट्टा ने खूंटी स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया

अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज असरीता केरकेट्टा ने खूंटी स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता, लेकिन अगर मेहनत की जाये तो सफलता कदम चूमती है।

सितम्बर 10, 2024 2:49 अपराह्न

views 26

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।   मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की बंगाल की खाड़ी मे...

सितम्बर 10, 2024 2:49 अपराह्न

views 24

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। सभी एक चारपहिया वाहन पर सवार होकर हजारीबाग से पेटरवार अपने घर जा रहे थे।

सितम्बर 10, 2024 2:48 अपराह्न

views 43

चतरा जिले में पुलिस अपहरण और हत्या के मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया

चतरा जिले में पुलिस अपहरण और हत्या के मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि इन अपराधियों की टंडवा निवासी युवक आकाश की  हत्या में संलिप्तता रही है।

सितम्बर 10, 2024 2:48 अपराह्न

views 18

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग-जेपीएससी काअध्यक्ष पद रिक्त रहने पर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग-जेपीएससी काअध्यक्ष पद रिक्त रहने पर नाराजगी जतायी है। प्रार्थी श्वेता त्रिपाठी की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जेपीएससी नियुक्ति में देरी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को आज ही जवाब दाखिल करने को कहा गया है। गौरतलब है कि 22 अगस्त से ही जेपीएससी ...

सितम्बर 10, 2024 2:48 अपराह्न

views 36

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा ने हजारीबाग जिले में संचालित जनजातीय छात्रावासों का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा ने हजारीबाग जिले में संचालित जनजातीय छात्रावासों का निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि छात्रावासों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। राज्य सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।