झारखंड

सितम्बर 10, 2024 7:52 अपराह्न

views 24

राज्यभर में झारखंड पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राज्यभर में आज झारखंड पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह जिले में काफी लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने पुलिस कर्मियो को आम लोगों की समस्याओं को त्वरित निष्पादित करने का आदेश दिया।

सितम्बर 10, 2024 7:52 अपराह्न

views 25

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का उद्घाटन करते हुए 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 वर्षों में राज्य सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया है।   उन्होंने कहा कि जब गांव समृद्ध हो...

सितम्बर 10, 2024 7:51 अपराह्न

views 23

राज्य सचिवालयकर्मी तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर

राज्य सचिवालयकर्मी तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। उनका प्रदर्शन रांची के नेपाल हाउस के पास चल रहा है। सचिवालय कर्मियों का कहना है कि सरकार पदों के सृजन पर जल्द निर्णय लें।   सचिवालय कर्मियों के अवकाश पर जाने से सचिवालय में काम काज प्रभावित हुआ है। सचिवालय कर्मियों ने चेतावनी देते हुए...

सितम्बर 10, 2024 7:50 अपराह्न

views 25

उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए भर्ती दौड़ प्रक्रिया नियम में बदलाव के साथ एक बार फिर शुरू

झारखंड में उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए भर्ती दौड़ प्रक्रिया नियम में बदलाव के साथ एक बार फिर शुरू हो गई है। एडीजी कार्मिक आर के मल्लिक ने बताया कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आक्सीमीटर और बीपी मापने की मशीन की व्यवस्था की गई है।   पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर भर्ती दौड़ की प्रक्रिया प...

सितम्बर 10, 2024 7:50 अपराह्न

views 32

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने साहेबगंज बिचपुरा में आज ग्रामीणों के साथ संवाद किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने साहेबगंज बिचपुरा में आज ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में इस राज्य में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों को समझने और वहां के लोगों से संवाद करना आवश्यक है।   उन्होने कहा कि आपसी संवाद से यह...

सितम्बर 10, 2024 7:49 अपराह्न

views 26

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उत्पाद सिपाही बहाली में जान गवा चुके मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी देनी चाहिए

झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उत्पाद सिपाही बहाली में जान गवा चुके मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी देनी चाहिए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अभ्यर्थियों की म...

सितम्बर 10, 2024 7:40 अपराह्न

views 31

शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी-कार्यकर्ताओं से सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। आज रांची में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छह परिवर्तन यात्राओं के दौरान हेमंत सोरेन सरकार क...

सितम्बर 10, 2024 3:21 अपराह्न

views 29

केन्द्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज फिर रांची पहुंचे

केन्द्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज फिर रांची पहुंचे। वे पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर चर्चा हो रही है। बैठक में चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पार्टी के प्रदेश अ...

सितम्बर 10, 2024 3:21 अपराह्न

views 36

माले में मासस के विलय से झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव आयेगाः दीपांकर भट्टाचार्य

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि माले में मासस के विलय से झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव आयेगा। धनबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इससे राज्य में इंडिया गठबंधन को भी बल मिलेगा।

सितम्बर 10, 2024 3:20 अपराह्न

views 38

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया आज से एक बार फिर से शुरू हो गई

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया आज से एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। नए नियमों के मुताबिक पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर भर्ती प्रक्रिया इस बार नहीं हो रही है। पहले जहां एक साथ छः हजार अभ्यर्थियों को दौड़ाया जाता था।   वहीं, आज ...