अंतरराष्ट्रीय

जनवरी 28, 2026 2:27 अपराह्न

views 104

रूस के उप मिशन प्रमुख रोमन बाबश्किन ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण में भाग लिया

भारत में रूस दूतावास के उप मिशन प्रमुख रोमन बाबश्‍किन ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल होकर प्रसन्‍नता व्यक्त की। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री बाबश्किन ने कहा कि भारतीय संसदीय व्यवस्था की उपलब्धियां देश के मजबूत विकास को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा...

जनवरी 28, 2026 2:03 अपराह्न

views 66

भारत-अमरीका ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और अमरीका ने अवैध मादक पदार्थों के गैर-कानूनी उत्‍पादन और तस्‍करी को समाप्‍त करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के प्रति वचनबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों ने अमरीका में भारत-अमरीका मादक पदार्थ नीति कार्यकारी कार्यसमूह की बैठक के दौरान वैश्विक मादक पदार्थ चुनौती समाधान निकालने के लिए मुलाका...

जनवरी 28, 2026 2:16 अपराह्न

views 358

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वैश्विक व्यापार में भारत को मजबूत करेगा: अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के एक दिन बाद, अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता अमरीका के नए आर्थिक दृष्टिकोण से प्रेरित वैश्विक व्यापार परिदृश्य में हो रहे बदलावों के बीच भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। एक साक्षात्कार में श्री ग्रीर ने कहा कि अमरीका के बाजा...

जनवरी 28, 2026 12:41 अपराह्न

views 84

न्यूयॉर्क में आयोजित ट्रैवल शो में भारत के पर्यटन स्थलों का किया गया प्रदर्शन

न्यूयॉर्क में आयोजित ट्रैवल शो में भारत के पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों का प्रदर्शन किया गया।  कार्यक्रम में,आगंतुकों को भारत की समृद्ध विरासत और पाक कला के अनुभवों की झलक मिली। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस ट्रैवल एंड एडवेंचर शो में भाग लिया और 10 हजार से अधिक आगंतुकों को देश के पर्यट...

जनवरी 28, 2026 10:49 पूर्वाह्न

views 131

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में व्यापक प्रसारित किया

भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते की घोषणा को प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय मीडिया जगत ने व्‍यापक रूप से प्रचारित और प्रसारित किया है। उन्‍होंने इसे ऐतिहासिक और अब तक का सबसे बड़ा समझौता बताया है। खबरों में कहा गया है कि यह हाल के वर्षों में सबसे महत्‍वपूर्ण वैश्विक व्‍यापार समझौतों में से एक है। यूर...

जनवरी 28, 2026 7:41 पूर्वाह्न

views 96

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते की ऐतिहासिक वार्ता के सफल समापन पर खुशी जताई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर ऐतिहासिक वार्ता के सफल समापन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव आएंगे। राष्ट्रपति ने कहा है कि यह समझौता एक स्थिर, संतुलित और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार ...

जनवरी 28, 2026 7:37 पूर्वाह्न

views 208

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को वैश्विक प्रोत्साहन बताया

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को भारतीय व्यापारियों, सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्यमों और विनिर्माण क्षेत्र के लिए वैश्विक प्रोत्साहन बताया है। समझौते को देश की वैश्विक आर्थिक भागीदारी में महत्वपूर्ण बताते हुए परिसंघ ने कहा कि इससे यूरोपीय संघ के बाज़ारों में भारत...

जनवरी 28, 2026 7:25 पूर्वाह्न

views 439

आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस

 आज अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य डिजिटल युग में निजी डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसे डेटा प्रोटेक्शन डे के नाम से भी जाना जाता है। काउंसिल ऑफ़ यूरोप ने इसे वर्ष 2006 में डेटा सुरक्षा पर दुनिया की पहली कानूनी तौर पर बाध्यकारी अंतर्रा...

जनवरी 27, 2026 10:27 अपराह्न

views 513

फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध विधेयक पास किया

फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक कल रात 21 के मुकाबले 130 मतों से पारित हुआ। यह प्रतिबद्ध सितंबर में अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से लागू होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विधेयक शीघ्र पारित करान...

जनवरी 27, 2026 10:08 अपराह्न

views 187

79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार बाफ्टा 2026 के नामांकनों की घोषणा

79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार- बाफ्टा 2026 के नामांकनों की घोषणा आज कर दी गई। पॉल थॉमस एंडरसन की एक्शन थ्रिलर 'वन बैटल आफ्टर एनदर' को 14 नामांकन मिले हैं। इनमें से पांच कलाकारों को अभिनय के लिए नामांकित किया गया है। रयान कूगलर की वैम्पायर फिल्म 'सिनर्स' को 13 नामांकन मिले हैं, जबकि क्लो ज़ाओ क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला