अंतरराष्ट्रीय

जनवरी 19, 2026 5:18 अपराह्न

views 57

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की ने आर्थिक और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की के साथ द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के आर्थिक, तकनीकी, रक्षा, खनन और बहुपक्षीय सहयोग पर बातचीत हुई। श्री ...

जनवरी 19, 2026 5:10 अपराह्न

views 67

सीरियाई सशस्त्र बलों और कुर्द-नेतृत्व वाली सेनाओं ने तत्काल संघर्ष-विराम समझौते पर सहमति जताई

सीरिया के सशस्त्र बल और कुर्द नेतृत्व वाली सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेज-एसडीएफ ने तत्काल संघर्ष-विराम समझौते पर सहमति जताई है। इस समझौते के अन्‍तर्गत दमिश्क को पूर्वी प्रांत दीर एज़ोर और रक्का पर पूर्ण सैन्य और प्रशासनिक नियंत्रण सौंप दिया गया है। यह समझौता एसडीएफ लड़ाकों को सीरिया के नए सैन्य और सुरक...

जनवरी 19, 2026 4:40 अपराह्न

views 193

IMF ने भारत की 2025 की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 0.7 अंक से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने वर्ष 2025 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 0.7 अंक बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। विश्व आर्थिक आउटलुक अपडेट में आईएमएफ ने कहा कि यह वृद्धि इस वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में मजबूत गति को दर्शाती है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 6.4% का ...

जनवरी 19, 2026 4:36 अपराह्न

views 53

स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में UAE के 100 से अधिक मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे

स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी तक होने वाले विश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में संयुक्त अरब अमीरात के 100 से अधिक मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण की अध्यक्ष शेख लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम करेंगी। दावोस में संयुक...

जनवरी 19, 2026 2:17 अपराह्न

views 73

विदेश मंत्री एस० जयशंकर ने कहा-पोलैंड को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए 

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा है कि पोलैंड को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करना चाहिए और भारत के पड़ोसी देशों में आतंकी ढांचे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्‍वॉफ् शिकोर्स्‍की के साथ आज नई दिल्‍ली में बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि पोलैंड के लिए भार...

जनवरी 19, 2026 1:56 अपराह्न

views 165

100 से अधिक भारतीय मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और सरकारी प्रतिनिधिमंडल दावोस में शुरू होने वाले विश्व आर्थिक मंच में भाग लेंगे

विश्व आर्थिक मंच का 56वां ​​वार्षिक सम्मेलन आज से स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरु होगा। इसमें 3 हजार से अधिक वैश्विक नेता शामिल होंगे। पांच दिन के इस सम्‍मेलन में 100 से अधिक भारतीय सीईओ और सरकारी प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इसमें अश्विनी वैष्णव, प्रल्हाद जोशी और के राममोहन नायडू सहित वरिष्ठ केंद्रीय मं...

जनवरी 19, 2026 1:22 अपराह्न

views 79

यूरोपीय नेताओं ने ग्रीनलैंड और डेनमार्क की संप्रभुता के प्रति अपना समर्थन दोहराया

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्‍जा करने के हाल के बयानों के बीच यूरोपीय नेताओं ने ग्रीनलैंड और डेनमार्क की संप्रभुता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्जुला फोन डेर लायर ने कहा है कि बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्‍होंने नेटो के सचिव जनरल मार्क रूट और फ...

जनवरी 19, 2026 1:17 अपराह्न

views 61

स्पेन में तेज रफ्तार रेलगाडियों की टक्कर से 39 की मौत और 73 घायल

दक्षिणी स्पेन में कल दो तेज रफ्तार रेलगाडियों की टक्कर से 39 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। रेल नेटवर्क संचालक के अनुसार, यह घटना आदमूज़ कस्बे के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतरकर बगल की पटरी पर जा गिरी। इसके कारण विपरीत दिशा से आ रही दूसरी रेलगाड़ी भी पटरी से उतर गई। अधिकारियो...

जनवरी 19, 2026 12:48 अपराह्न

views 55

पाकिस्‍तान में कराची में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्‍या 14 हुई

पाकिस्‍तान में कराची गुल प्‍लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्‍या 14 हो गई है तथा लगभग 70 लोग अब भी लापता है। बचाव अधिकारियों ने बताया है कि कल मिले शवों में एक बच्‍चा भी शामिल हैं। दुर्घटना स्‍थल से मलबे को हटाने तथा आग को पूरी तरह बुझाने का काम जारी है।

जनवरी 19, 2026 12:06 अपराह्न

views 57

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ हारिणी अमरसूर्य विश्‍व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हारिणी अमरसूर्य विश्‍व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आज सुबह स्विट्जरलैंड के दावोस रवाना हुई। इसका आयोजन आज से 23 जनवरी तक होगा। वार्षिक बैठक में तीन हजार से अधिक वैश्विक नेताओं के भाग लेने की संभावना है। डॉ. अमरसूर्य यात्रा के दौरान अंतर्राष्‍ट्री...