अंतरराष्ट्रीय

मार्च 22, 2026 8:57 अपराह्न

views 55

कतर में हेलीकॉप्‍टर के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से 7 लोगों की मृत्‍यु

कतर में देश की समुद्री सीमा में कतर सशस्‍त्र बल के एक हेलीकॉप्‍टर के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से सात लोगों की मृत्‍यु हो गई। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं जबकि एक लापता व्‍यक्ति की तलाश जारी है। मंत्रालय ने मृतक के परिवारों के प्रति संवदेना व्‍यक्‍त की है।     तुर्किए ...

मार्च 22, 2026 2:18 अपराह्न

views 81

प. एशिया के कई देशों में असैन्य और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर ईरान के हमलों की जी-7 ने की निंदा

सात विकसित देशों के समूह जी-7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में असैन्य और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि ने संयुक्त बयान में, हिंसाग्रस्त देशों के प्रति एकजुटता व्यक्त की...

मार्च 22, 2026 2:16 अपराह्न

views 137

पाकिस्तान: आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में कल आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके परिवार वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय के नजदीक हुई। हत्या के ठीक-ठीक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। बिलाल लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके केंद्र में भर्ती का काम करता था।

मार्च 22, 2026 2:07 अपराह्न

views 54

ईरान ने इस्राएल के दिमोना शहर और अराद शहर को निशाना बनाकर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान ने इस्राएल के दिमोना शहर और अराद शहर को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस्रायल का नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र दिमोना में ही स्थित है। अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि इस केंद्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है क्योंकि इससे विकिरण का स्तर असामान्य नहीं पाया गया है। हालां...

मार्च 22, 2026 2:21 अपराह्न

views 108

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज कर्नाटक के मंगलुरु पहुंचा

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज एक्वा टाइटन कर्नाटक के मंगलुरु पहुंच गया है। अमरीका ने वैश्विक ईंधन कीमतों को स्थिर करने के लिए, समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति दी थी।   अमरीका से एलपीजी को लेकर एक और जहाज पाइक्सिस पायनियर मेंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया है। इस सप्ताह, होर्मुज...

मार्च 22, 2026 1:11 अपराह्न

views 69

स्लोवेनिया में आज हो रहा है संसदीय चुनाव के लिए मतदान

स्लोवेनिया में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।  चुनाव में, मौजूदा प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप समर्थक उम्मीदवार जेनेज़ जान्सा से है। विश्लेषकों का अनुमान ​​है कि कोई स्पष्ट विजेता नहीं होगा और चुनाव का नतीजा छोटी पार्टियों और गठबंधन पर निर्भर करेगा।

मार्च 22, 2026 1:03 अपराह्न

views 77

क्यूबा में लाखों लोगों को फिर से करना पड़ा बिजली की कटौती का सामना

क्यूबा में एक बार फिर लाखों लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है जब देशभर में बिजली गुल हुई है। क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, अमरीका द्वारा वेनेजुएला से तेल की आवाजाही को रोके जाने के बाद क्यूबा में गंभीर ईंधन संकट उत्पन्न हो गया है। ...

मार्च 22, 2026 10:19 पूर्वाह्न

views 53

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने नस्लवाद से निपटने के लिए एकजुटता और ठोस कार्रवाई का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेश ने नस्लवाद जैसी पुरानी बुराई से निपटने के लिए एकजुटता और ठोस कार्रवाई का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नस्लवाद आज भी दुनिया के हर समुदाय, समाज, देश और क्षेत्र में मौजूद है। कल मनाए गए नस्लीय भेदभाव उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर अपने संदेश में गुटेरेश ने...

मार्च 22, 2026 7:30 पूर्वाह्न

views 3.7K

इज़राइल के दिमोना शहर में मिसाइल हमले की जानकारी: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि उसे इज़राइल के दिमोना शहर में मिसाइल हमले की जानकारी है। लेकिन नेगेव स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं। एजेंसी ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय देशों से मिली जानकारी के अनुसार कही भी विकिरण का असामान्य स्तर नहीं पाया गया है। सा...

मार्च 22, 2026 7:21 पूर्वाह्न

views 209

इज़राइल: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत की

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत की। उन्होंने दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास ईरान के हमले में घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इज़राइल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में बच...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला