अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 3, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 53

इस्राइली हमले में मारे गए सात मानवीय सहायता कर्मी, अमरीकी राष्ट्रपति ने की निंदा

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गजा में इस्राइली हमले में सात मानवीय सहायता कर्मियों के मारे जाने की कड़ी निन्‍दा की है। अमरीका के राष्‍ट्रपति ने इस्राइल पर इन कार्यकर्ताओं को पर्याप्‍त सुरक्षा मुहैया नहीं कराए जाने का आरोप लगाया। कल हुए इस हमले में ब्रिटेन, अम...

अप्रैल 2, 2024 8:18 अपराह्न

views 52

मिस्र में अब्‍देल फतेह अल-सीसी ने आज तीसरी बार राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली

   मिस्र में अब्‍देल फतेह अल-सीसी ने आज तीसरी बार राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली। सीसी ने पिछले वर्ष दिसंबर में लगभग नब्‍बे प्रतिशत मतों के साथ राष्‍ट्रपति चुनाव जीता था। वे 2030 तक राष्‍ट्रपति बने रहेंगे। एक बयान में सीसी ने कहा कि वे देशवासियों के हितों की रक्षा करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मिस्र  ने विदेशी...

अप्रैल 2, 2024 12:13 अपराह्न

views 61

जूडीथ सुमिनवा तुलूका बनी कॉन्गो गणराज्य की पहली महिला प्रधानमंत्री  

जूडीथ सुमिनवा तुलूका को कॉन्गो गणराज्य की पहली महिला प्रधानमंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसेकेदी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। उन्होंने अपने एक चुनावी वादे को पूरा किया और पिछले वर्ष फिर से जीतने के बाद इसे सरकार के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अप्रैल 2, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 64

रूस के आमुर क्षेत्र में सोने की खान में फंसे 13 खनिक मारे गए

रूस के आमुर क्षेत्र में सोने की खान में फंसे 13 खनिक मारे गए हैं। खनिकों की मृत्‍यु की पुष्टि होते ही सोने की खान में बचाव कार्य आधिकारिक रूप से रोक दिया गया है। दो सप्‍ताह पहले चीन की सीमा के निकट स्थित इस खान में भूस्‍खलन के कारण जमीन की सतह से 120 मीटर नीचे 13 खनिक फंस गए थे। इसके बाद बचाव कार्य ...

अप्रैल 1, 2024 9:18 अपराह्न

views 47

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने गुयाना की सेना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे

  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने गुयाना की सेना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दो बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों के द्वारा डोर्नियर-228 विमान कल शाम चेड्डी जगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

अप्रैल 1, 2024 8:43 अपराह्न

views 69

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दी गई 14 वर्ष की सजा निलंबित

  इस्लामाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने आज तोशाखाना भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दी गई 14 वर्ष की सजा को निलंबित कर दिया। उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने कहा कि सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई ईद की छुट्टियों के बाद तय की जाएगी। आम ...

अप्रैल 1, 2024 11:36 पूर्वाह्न

views 49

तुर्किए: सत्तारूढ़ दल को बड़ा झटका, निकाय चुनावों में मुख्य विपक्षी दल का शानदार प्रदर्शन

तुर्किए के मुख्य विपक्षी दल सीएचपी ने इस्तांबुल और अंकारा के स्थानीय निकायों के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। ये नतीजे राष्‍ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन के लिए एक बड़ा झटका हैं जिन्होंने पिछले वर्ष ही तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। पहली बार वर्ष 2019 में शहर में स्‍थानीय निकायों का चुनाव ज...

अप्रैल 1, 2024 10:24 पूर्वाह्न

views 54

पाकिस्तान में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में 10 लोगों की मौत, 12 घायल 

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मृतकों में आठ बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। प्राधिकरण ने कहा कि शुक्रवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश में प...

मार्च 31, 2024 7:54 अपराह्न

views 49

भारतीय प्‍याज की पहली खेप आज रात तक बांग्‍लादेश पहुंचने की उम्‍मीद है

भारतीय प्‍याज की पहली खेप आज रात तक बांग्‍लादेश पहुंचने की उम्‍मीद है। इसे उपभोक्‍ताओं को खुदरा स्‍तर पर चालीस टका प्रति किलोग्राम पर  उपलब्‍ध कराया जाएगा। बांग्‍लादेश के वाणिज्‍य राज्‍य मंत्री मंत्री एहसान उल इस्‍लाम टीटू ने कहा कि पचास हजार मीट्रिक टन पहली खेप में कुल 1 हजार 6 सौ 50 टन प्‍याज ट्रे...

मार्च 31, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 46

सोमालिया के संविधान में हुए ऐतिहासिक बदलाव

  सोमालिया की संसद ने कई हफ्तों की बहस और चर्चा के बाद, संविधान में ऐतिहासिक संशोधनों के लिए मतदान किया जिससे बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों के बाद देश के राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की   नियुक्ति और पद से हटाने का अधिकार होगा। यह परिवर्तन दो शीर्ष शक्ति केंद्रों के बीच अधिकारों के बंटवारे के बीच जुड...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला