अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 9, 2024 12:21 अपराह्न

views 72

दक्षिण कोरिया में संसदीय चुनाव के लिए कल होगा मतदान

दक्षिण कोरिया में कल 300 सदस्‍यों वाली राष्ट्रीय असेंबली के लिए संसदीय चुनाव होंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को हुए शुरुआती मतदान में चार करोड़ 42 लाख 80 हजार मतदाताओं में से 31.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शेष बचे मतदाता कल मतदान करेंगे...

अप्रैल 8, 2024 7:21 अपराह्न

views 64

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ दो दिन चीन दौरे पर  

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ दो दिन के दौरे पर आज चीन पहुंचे। यात्रा के दौरान वे चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय सहयोग, यूक्रेन की स्थिति और एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर बातचीत करेंगे। श्री लावरोफ की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार क...

अप्रैल 8, 2024 7:16 अपराह्न

views 45

मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत में ए‍क नाव दुर्घटना में 94 लोग मारे गए और 26 लापता 

मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत में आज ए‍क नाव दुर्घटना में 94 लोग मारे गए और 26 लापता हैं। इस नाव पर सवार लगभग एक सौ तीस लोग नाम्‍पुला प्रांत में फैली हैजा बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे। दक्षिण और पूर्वी अफ्रीका में फैले हैजा से नाम्‍पुला प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है। स्‍थानीय प्रशासन के अनुसार ...

अप्रैल 8, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 67

आज होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, प्रशांत महासागर से लेकर मैक्सिको, अमरीका और कनाडा में देखा जा सकेगा

उत्तरी अमरीका में आज एक दुर्लभ खगोलीय घटना में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। इसे प्रशांत महासागर से लेकर मैक्सिको, अमरीका और कनाड़ा में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण आज रात 9:12 बजे से शुरु होकर कल तड़के 2:22 बजे समाप्‍त होगा। हालांकि लोग इस खगोलीय घटना को भारत में नहीं देख सकेंग...

अप्रैल 8, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 78

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आठ मंजिला इमारत में हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक आठ मंजिला इमारत में विस्फोट हो गया। कल रात हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ वर्षों में पेरिस में इस तरह का यह तीसरा विस्फोट है।

अप्रैल 7, 2024 9:26 अपराह्न

views 64

स्‍लोवाकिया में सत्‍तारूढ नेशनलिस्‍ट पार्टी के पीटर पेलेग्रिनी राष्‍ट्रपति चुनाव जीत गए है

स्‍लोवाकिया में सत्‍तारूढ नेशनलिस्‍ट पार्टी के पीटर पेलेग्रिनी राष्‍ट्रपति चुनाव जीत गए है। उन्‍होंने निर्दलीय उम्‍मीदवार ईवान कोरसोक को पराजित किया। अभी तक 99 दशमलव नौ प्रतिशत वोटों की गिनती हो  चुकी है और पेलेग्रिनी को 53 प्रतिशत वोट मिले है।

अप्रैल 7, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 65

संतुलित-विकास पर विमर्श जारी रखने के लिए सहमत हुए अमरीका और चीन

अमरीका और चीन ने संतुलित विकास पर गहन विचार-विमर्श जारी रखने की स‍हमति व्‍यक्‍त की है। अमरीका के वित्त विभाग ने कल एक बयान में बताया कि दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने और विभिन्‍न मुद्दों के समाधान के लिए आर्थिक समूह गठित करने पर सहमत हुए।   इन मुद्दों में चीन के आर्थिक मॉडल को लेकर अमरीका की आपत्तियों ...

अप्रैल 7, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 46

स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में वैश्विक-जागरूकता के लिए आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा

स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में वैश्विक स्‍तर पर जागरूकता लाने के लिए आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस वर्ष के लिए थीम रखा है - मेरा स्‍वास्‍थ्‍य मेरा अधिकार। इसका उद्देश्‍य आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का अभाव झेल रहे विश्‍व के लगभग साढ़े चार अरब लोगों को समुचित...

अप्रैल 7, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 47

स्‍लोवाकिया राष्‍ट्रपति चुनावः 53 प्रतिशत मतों के साथ जीते रूस समर्थित पीटर पेलेग्रिनी

स्‍लोवाकिया में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में रूस समर्थक पीटर पेलेग्रिनी ने पश्चिम समर्थक ईवान कोरकोक को 53 प्रतिशत मत से कल रात पराजित किया।   पराजित प्रत्‍याशी, भूतपूर्व विदेश मंत्री श्री कोरकोक यूक्रेन के समर्थक और फीको के आलोचक हैं।

अप्रैल 6, 2024 5:38 अपराह्न

views 48

मैक्सिको ने इक्वाडोर के साथ अपने सभी संबंध समाप्त किए

      मैक्सिको ने इक्वाडोर के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर दिए हैं। यह फैसला इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास की मैक्सिकन दूतावास में गिरफ्तारी के बाद आया है। दो बार के भ्रष्टाचार के आरोपित जॉर्ज ग्लास दिसंबर में राजनीतिक शरण मांगने के बाद से क्विटो दूतावास में छिपे हुए थे। मैक्सिकन राष्ट्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला