डीडी न्यूज़

जून 6, 2024 2:41 अपराह्न

views 34

रांची में आज एनडीए को लोकसभा चुनाव में पूर्णबहुमत मिलने पर आज रांची में भाजपा की ओर से विजय जूलूस निकला

रांची में आज एनडीए को लोकसभा चुनाव में पूर्णबहुमत मिलने पर आज रांची में भाजपा की ओर से विजय जूलूस निकला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

जून 6, 2024 12:56 अपराह्न

views 41

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं क्लाउडिया शीनबाम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं क्लाउडिया शीनबाम को बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह मेक्सिको के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होने के साथ-साथ राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल के महान नेतृत्व का भी सम्मान है। श्री मोदी ने दोनों देशों के बीच ...

जून 5, 2024 7:41 अपराह्न

views 43

हरियाणा के वन विभाग ने 75 वर्ष से अधिक आयु के प्राण वायु देवता वृक्षों की पूजा कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

हरियाणा के वन विभाग ने 75 वर्ष से अधिक आयु के प्राण वायु देवता वृक्षों की पूजा कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। गुरुग्राम के भोंडसी में आयोजित समारोह में वन अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक अनंत प्रकाश पांडे ने पर्...

जून 3, 2024 9:13 अपराह्न

views 41

सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिये कल होने वाले मतों की गिनती के सभी प्रबंध कर लिए गए

सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिये कल होने वाले मतों की गिनती के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके लिए गंगतोक, ग्‍यालसिंग, मंगन, नामची, सोरेंग और पाकयोंग जिला मुख्‍यालयों में छह मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू और शांति पूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिये पुख्‍ता स...

जून 1, 2024 12:57 अपराह्न

views 31

पुणे वाहन दुर्घटना मामला- आरोपी की मां गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी  

पुणे पुलिस ने कल्याणी नगर वाहन दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग की मां शिवानी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। शिवानी अग्रवाल पर नाबालिग के खून के नमूने को बदलवाने और इसके बदले  डॉक्टर को रिश्वत देने का आरोप है। शिवानी अग्रवाल को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

मई 30, 2024 6:17 अपराह्न

views 39

जम्मू जिले के अखनूर में तुंगी मोड़ इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 20 यात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर में आज दोपहर जम्मू जिले के अखनूर में तुंगी मोड़ इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 20 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि घायलों को अखनूर के अस्पताल में भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को जम्‍मू के सरकारी मे...

मई 30, 2024 4:15 अपराह्न

views 50

लोकसभा चुनाव: एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति के दिन एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम और चुनाव अभियान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में झा...

मई 26, 2024 8:08 अपराह्न

views 41

नौतपा के दूसरे दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को मिली राहत

आज नौतपा के दूसरे दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। इंदौर में आज दोपहर बाद तेज आंधी के साथ अनेक स्थानों पर तेज बारिष हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। भोपाल में भी बादल छाये हुए हैं। जिससे तेज गर्मी से राहत म...

मई 26, 2024 7:31 पूर्वाह्न

views 57

पंजाब: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित 

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब की सभी 13 सीटों पर 7वें और अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

मई 25, 2024 8:36 अपराह्न

views 38

शिमलाः अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4 शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की...