डीडी न्यूज़

अगस्त 19, 2025 1:50 अपराह्न

views 31

बिहार के नवादा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

बिहार में, नवादा जिले के हिसुआ में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। राज्‍य में श्री गांधी की सासाराम से शुरू हुई यात्रा का आज तीसरा दिन है। हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की...

अगस्त 19, 2025 1:21 अपराह्न

views 42

इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेडडी को विपक्ष की ओर से उपराष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया

इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेडडी को विपक्ष की ओर से उपराष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके नाम की घोषणा की।

अगस्त 19, 2025 1:12 अपराह्न

views 30

इंदौर के इन्फोबीन्स कैंपस में “एमपी-ग्लोबल इनोवेशन एवं अनुसंधान और विकास एक्सचेंज प्रोग्राम-2025” की शुरुआत हुई

इंदौर के इन्फोबीन्स कैंपस में कल “एमपी-ग्लोबल इनोवेशन एवं अनुसंधान और विकास एक्सचेंज प्रोग्राम-2025” की शुरुआत हुई। पाँच दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन कल जर्मन व्यवसायिक प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्पोरेट इंटरैक्शन की श्रृंखला में भाग लिया और मध्यप्रदेश में नवाचार तथा अनुसंधान और विकास की संभावनाओं का गहन अवल...

अगस्त 19, 2025 12:44 अपराह्न

views 38

बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र और गहरे दबाव के चक्रवात में बदला

बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र कल रात को और गहरे दबाव के चक्रवात में बदल गया। इस चक्रवात के आज सवेरे दक्षिण ओडिशा के गोपालपुर के पास तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से, तट के साथ-साथ आसपास लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाए...

अगस्त 18, 2025 8:18 अपराह्न

views 48

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर से ऊपर पहुँचा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान 204 दशमलव 5 मीटर से ऊपर बढ़कर आज दोपहर एक बजे तक 205 दशमलव 24 मीटर पर पहुँच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जलस्तर में यह वृद्धि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण हुई है।   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में यमुना नदी और उससे सटे क्षेत...

अगस्त 18, 2025 5:15 अपराह्न

views 41

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने महाराष्‍ट्र के राज्यपाल उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज महाराष्‍ट्र के राज्यपाल और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के विविध दायित्वों में श्री राधाकृष्णन का समर्पण सदैव वंचित और उपेक्...

अगस्त 18, 2025 11:28 पूर्वाह्न

views 51

युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। देहरादून में एक निजी चैनल की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार र...

अगस्त 18, 2025 9:53 पूर्वाह्न

views 161

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दी भारत से प्याज आयात करने की अनुमति

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए भारत से प्याज आयात करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति साढ़े पाँच महीने के बाद दी गई है। 150 टन प्याज की पहली खेप कल दोपहर भारत से बांग्लादेश पहुँची। 23 ट्रकों में 660 टन प्याज की एक और खेप कल शाम पहुँची।         भारतीय प्याज की 29 टन की...

अगस्त 17, 2025 10:21 अपराह्न

views 97

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ज़ोर देते हुए लोगों से देश में बने उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' पर ज़ोर देते हुए लोगों से भारत में बने उत्पादों पर भरोसा करने और उन्हें खरीदने का आग्रह किया। आज नई दिल्ली में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश को मज़बूत बनाने और इसे आत्मनिर्...

अगस्त 16, 2025 2:21 अपराह्न

views 61

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारसी नव वर्ष के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पारसी नव वर्ष के शुभारंभ पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को पारसियों के निरंतर योगदान पर गर्व है। श्री मोदी ने यह भी आशा व्यक्त की कि यह वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।