छत्तीसगढ

सितम्बर 16, 2024 8:40 अपराह्न

views 26

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने जिले में संचालित सभी निजी पैथोलॉजी सेंटर की सूची तैयार करने को कहा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को एक महीने के भीतर अपने जिले में संचालित सभी निजी पैथोलॉजी सेंटर की सूची तैयार करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आज रायपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी चिकित्सा अधिकारियो...

सितम्बर 15, 2024 8:43 अपराह्न

views 42

छत्तीसगढ़ में जादू-टोना करने के आरोप में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज कथित तौर पर जादू-टोना करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकला गांव की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांचों पीड़ित एक ही परिवार के थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ...

सितम्बर 15, 2024 8:42 अपराह्न

views 27

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में साइबर सेल और गौरेला पुलिस ने गांजा की तस्करी करते तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में साइबर सेल और गौरेला पुलिस ने गांजा की तस्करी करते तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से करीब इक्कीस लाख रूपये मूल्य का एक क्विंटल से अधिक का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में उपयोग की जा रही कार को भी जब्त कर लिय...

सितम्बर 15, 2024 8:40 अपराह्न

views 25

रायगढ़ जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल में शनिवार की बीती रात हाथियों के दल ने धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया

रायगढ़ जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल में शनिवार की बीती रात हाथियों के दल ने बैसी, बनहर, मेढरमार, कोयलार और शेरवन गांव में धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, पंडरमुड़ा और भैंसगड़ी में भी हाथियों ने लगभग बत्तीस किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया।   वर्तमान में रायगढ़ वनमंडल में पैंतालीस और ...

सितम्बर 15, 2024 8:40 अपराह्न

views 33

जांजगीर-चांपा जिले में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को पूर्व सैनिकों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को पूर्व सैनिकों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है और वे बड़ी संख्या में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को...

सितम्बर 15, 2024 8:36 अपराह्न

views 20

रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में शनिवार को कुचिपुड़ी नृत्यांगनाओं ने गणपति और शिव वंदना की प्रस्तुति दी

रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में कल शनिवार को कुचिपुड़ी नृत्यांगनाओं ने गणपति और शिव वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने रामलला के जीवन दर्शन और गणेश वंदना को नृत्य के जरिये पेश किया। वहीं, कोलकाता की पौशाली चटर्जी ने मणिपुरी नृत्य के जरिये राधा-कृष्ण की होली, कृष्ण और सखा द्व...

सितम्बर 15, 2024 8:30 अपराह्न

views 20

रायपुर में हिन्दी दिवस और हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में कल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस और हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर प्रबीर कुमार नायक ने राजभाषा हिंदी, सतर्कता जागरूकता और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर अपने विचार व्य...

सितम्बर 15, 2024 8:28 अपराह्न

views 25

सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में माओवादियों ने जनअदालत लगाकर एक शिक्षादूत की हत्या की

सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में माओवादियों ने जनअदालत लगाकर एक शिक्षादूत की हत्या कर दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।   बताया जा रहा है कि शिक्षादूत दुधी अर्जुन गोंदपल्ली गांव का निवासी था।

सितम्बर 15, 2024 8:28 अपराह्न

views 32

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान की गई

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कल शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान कर ली गई है। मारा गया माओवादी माड़वी कोसा जगरगुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जिस पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था।   इस माओवादी के पास से हथियार सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामाग्री ब...

सितम्बर 15, 2024 8:27 अपराह्न

views 27

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शनिवार को रायपुर में आयोजित करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कंवर समाज के युवाओं द्वार...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला