छत्तीसगढ

सितम्बर 22, 2024 6:49 अपराह्न

views 39

छत्तीसगढ़ के सभी जिला और सत्र न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के सभी जिला और सत्र न्यायालयों में कल शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आठ लाख चौरासी हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं, दो सौ उनतीस करोड़ रूपये से अधिक का अवार्ड पारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुकमा जिले में बाढ़ के कारण पक्षकार जिला न्यायालय तक न...

सितम्बर 22, 2024 6:48 अपराह्न

views 45

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ के बस्तर के माओवाद हिंसा से पीड़ित लोगों ने मुलाकात की

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कल शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ के बस्तर के माओवाद हिंसा से पीड़ित लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान पीड़ितों ने राष्ट्रपति को बताया कि कैसे माओवादी हमलों ने उनके जीवन को तबाह कर दिया है। राष्ट्रपति ने पीड़ितों की व्यथा को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिय...

सितम्बर 22, 2024 6:46 अपराह्न

views 55

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल छह हजार छह सौ इंक्यानवे गांवों का कायाकल्प किया जाएगा

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल छह हजार छह सौ इंक्यानवे गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। इस अभियान के तहत आदिवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ ही गांवों में अधोसंरचनात्मक सुधार भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार की इस योजना का र...

सितम्बर 21, 2024 9:48 अपराह्न

views 49

छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति और कवर्धा में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए छत्तीसगढ़ बंद का आंशिक असर देखने को मिला

छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति और कवर्धा में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा किए गए छत्तीसगढ़ बंद का आंशिक असर देखने को मिला। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने इस बंद का समर्थन नहीं किया था। इस वजह से ज्यादातर शहरों में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। कांग्रेस के प्रदेश अध...

सितम्बर 21, 2024 9:47 अपराह्न

views 26

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा से पीड़ित लोगों ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा से पीड़ित लोगों ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। हिंसा किसी भी समाज के लिए बहुत महंगी साबित होती है। राष्ट्रपत...

सितम्बर 21, 2024 9:47 अपराह्न

views 34

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंचकर कवर्धा मामले में जेल में बंद महिला आरोपियों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंचकर वहां कवर्धा मामले में जेल में बंद महिला आरोपियों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जेल का निरीक्षण करने के बाद श्री शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है...

सितम्बर 21, 2024 9:45 अपराह्न

views 32

छत्तीसगढ़ में अड़तालीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अड़तालीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तेईस सितंबर से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर रहेगा।     

सितम्बर 21, 2024 9:44 अपराह्न

views 21

जगदलपुर में आज से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू

जगदलपुर में आज से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर के कलेक्टोरेट परिसर में इस केन्द्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री कश्यप ने कहा कि देश की आजादी के अठहत्तर वर्ष बाद पासपोर्ट कार्यालय बस्तर के लोगों के लिए नई सौगात है। अब बस्तर...

सितम्बर 21, 2024 9:44 अपराह्न

views 24

सचिव शोभित जैन ने बस्तर जिले के आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया

केन्द्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी डॉक्टर शोभित जैन ने कल बस्तर जिले के आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा-पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने आकांक्षी विकासखण...

सितम्बर 21, 2024 9:40 अपराह्न

views 163

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शिक्षा सत्र के लिए प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में कुल चौसठ दिनों का अवकाश घोषित किया

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शिक्षा सत्र के लिए प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में कुल चौसठ दिनों का अवकाश घोषित किया है। दशहरा के अवसर पर सात से बारह अक्टूबर तक कुल छह दिन का अवकाश रहेगा। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर अट्ठाइस अक्टूबर से दो नवंबर तक कुल छह दिन का अवकाश दिया जाएगा। वहीं,...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला