छत्तीसगढ

दिसम्बर 28, 2024 9:22 अपराह्न

views 120

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने एक महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। इस विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। ...

दिसम्बर 28, 2024 9:17 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए लोगों को मतदाता बनने का एक और अवसर दिया गया

छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए लोगों को मतदाता बनने का एक और अवसर दिया गया है। ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने एक जनवरी दो हजार पच्चीस की स्थिति में अट्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, वह भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयो...

दिसम्बर 28, 2024 9:16 अपराह्न

views 70

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियां अब घर बैठे ही खरीदी जा सकेगी

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियां अब घर बैठे ही खरीदी जा सकेगी। आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज प्राधिकरण की ऑनलाईन संपत्ति विक्रय की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध संपत्ति खरीदन...

दिसम्बर 28, 2024 9:16 अपराह्न

views 59

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने छापेमारी की

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर आज प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने छापेमारी की है। कवासी लखमा के रायपुर स्थित निवास में सुबह से ईडी की टीम पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इसके अलावा कवासी लखमा के करीबी माने जाने वाले सु...

दिसम्बर 28, 2024 8:26 अपराह्न

views 45

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सक्रिय बीजापुर जिले के एक माओवादी देवा सुमादो मुदाम ने आत्मसमर्पण कर दिया

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सक्रिय बीजापुर जिले के एक माओवादी देवा सुमादो मुदाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस पर सात लाख रुपये का इनाम था। गोंदिया जिला पुलिस की अपील के बाद और नक्सली समूहों की गतिविधियों से निराश होकर उसने जिला कलेक्टर प्रजीत नायर और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। वहीं...

दिसम्बर 28, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 37

एनआईए ने झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन.आई.ए.) ने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों और सुरक्षा दल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी के हमले के सिलसिले में कल झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नक्सली पर्चे, बुकलेट, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस...

दिसम्बर 18, 2024 7:40 अपराह्न

views 58

19 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के 3 शहरों- रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा होगी शुरू

केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत कल 19 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के 3 शहरों - रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा शुरू होगी। यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। यात्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इस विमान सेवा के लिए बुकिंग करा ...

दिसम्बर 18, 2024 7:40 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले से प्रतिबंधित दो संगठनों को गैर कानूनी संगठन घोषित करते हुए एक बार फिर एक साल के लिए प्रतिबंधित किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले से प्रतिबंधित दो संगठनों को गैर कानूनी संगठन घोषित करते हुए एक बार फिर एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ का चेतना नाट्य मंच और झारखंड का जनमुक्ति परिषद शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन संगठनों पर विशेष जनसुरक्षा कानून के तहत रोक लगाई है। दोनों संगठन माओवादियों से...

दिसम्बर 18, 2024 7:39 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह और रोगोपचार संबंधी नियमों का सरलीकरण करते हुए चिकित्सा संस्थानों के लिए नई अधिसूचना जारी की

छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह और रोगोपचार संबंधी नियमों का सरलीकरण करते हुए चिकित्सा संस्थानों के लिए नई अधिसूचना जारी की है। अब प्रदेश में सभी दवाखानों को आवेदन के साथ निर्धारित मापदंडों का पालन करने के लिए शपथ पत्र देने पर स्वतः लाइसेंस दिया जाएगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं। नये नि...

दिसम्बर 18, 2024 7:38 अपराह्न

views 49

21 दिसंबर को नई दिल्ली में देशभर के 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

भारतीय रेलवे द्वारा 21 दिसंबर को नई दिल्ली में देशभर के 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलमंडल के हरीश कुमार बंजारे भी शामिल हैं। आरंग के ग्राम बैहार के रहने वाले श्री बंजारे रायपुर रेलमंडल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला