छत्तीसगढ

जून 20, 2024 7:54 अपराह्न

views 34

तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देने के लिए राजनांदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली

एक जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नये कानूनों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ...

जून 20, 2024 7:52 अपराह्न

views 63

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया है। इसके अगले दो से तीन दिनों में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अलावा मध्य बंगाल क...

जून 20, 2024 7:51 अपराह्न

views 44

बारिश का मौसम शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डेंगू का संक्रमण फैलने लगा

बारिश का मौसम शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डेंगू का संक्रमण फैलने लगा है। बैलाडीला क्षेत्र से डेंगू से पीड़ित दस संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी संजय बसाक ने डे...

जून 20, 2024 7:50 अपराह्न

views 37

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में एनसीसी नई दिल्ली के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी नई दिल्ली के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने मुलाकात की। उनके साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सहायक महानिदेशक मेजर जनरल ए.के. महाजन, ग्रुप कमाण्डर विक्रम चौहान और ब्रिगेडियर निलेश चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने ...

जून 20, 2024 7:48 अपराह्न

views 48

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आईजीएल और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस के निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस के निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जशपुर में ग्रीन फील्ड सोलर प्लांट की स्थापना और नवा रायपुर में मल्ट...

जून 20, 2024 7:47 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक 55 संदिग्ध प्रकरणों की पहचान कर एसडीओपी को भेजा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक पचपन संदिग्ध प्रकरणों की पहचान कर एसडीएम के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है। इनमें से सायबर पुलिस और थाना प्रभारियों की मदद से तीन व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं, अन्य चार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जि...

जून 20, 2024 7:45 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ के मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ से आए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल  की शिकायत के बाद मनेंद्रगढ़ के मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मंडी बोर्ड के एमडी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल ने दुर्व्यवह...

जून 20, 2024 7:43 अपराह्न

views 46

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कड़ेनार से जिला पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान कावानार इलाके से सुरक्षा बलों ने ग्यारह कुकर, दो प्लास्टि...

जून 20, 2024 7:42 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से दो जवानों की मौत

झारखंड की सीमा से लगे पुंदाग और भुताही के बीच छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के जवानों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से दो जवानों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह हादसा कैंप शिफ्टिंग के दौरान हुआ।...

जून 20, 2024 7:40 अपराह्न

views 47

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार ”एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट” और ”एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट” का विमोचन किया

सतत् विकास लक्ष्य और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार ''एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट'' और ''एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट'' का विमोचन किया। एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट में सतहत्तर अंक के साथ धमतरी प्रथम स्थान ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला