छत्तीसगढ

जुलाई 30, 2024 7:03 अपराह्न

views 19

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज पेरिस ओलिंपिक में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज पेरिस ओलिंपिक में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दक्षिण कोरिया के ‘ओह ये जिन’ और ‘ली वोन्हो’ से सोलह-दस के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत...

जुलाई 30, 2024 7:02 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन चार दिसंबर से बारह दिसंबर के बीच होने की संभावना है

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन चार दिसंबर से बारह दिसंबर के बीच होने की संभावना है। जांजगीर-चांपा के जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के युवाओं को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण युवा जो निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण में शामि...

जुलाई 30, 2024 7:01 अपराह्न

views 33

झारखंड में आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई

झारखंड में आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टाटानगर के पास चक्रधरपुर में इस ट्रेन के अट्ठारह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा चक्रधरपुर डिवीजन के पोटो बेड़ा गांव के पास हुआ। घटना की सूचना ...

जुलाई 30, 2024 7:00 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन की जानकारी फेडरेशन ने मुख्य सचिव को भी दे दी है। फेडरेशन छह अगस्त को मशाल रैली से आंदोलन की शुरूआत करेगा।   वहीं, सत्ताईस सितंबर को सामूहिक अवकाश और कलम बंद-काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी। गौरत...

जुलाई 30, 2024 7:00 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता संदीप साहू को निलंबित कर दिया

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रायपुर स्थित एकलव्य खेलकूद प्रकल्प परिसर, छात्रावास भवन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन कार्यपालन अभियंता संदीप साहू को निलंबित कर दिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के प्रभारी उपायुक्त के पद पर कार्यरत् थे। पद ...

जुलाई 30, 2024 6:57 अपराह्न

views 29

सुप्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती के अवसर पर कल सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा

सुप्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती के अवसर पर कल सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुंशी प्रेमचंद पर व्याख्यान और उनके उपन्यास पर आधारित चलचित्र के गीत, उनकी कहानियों...

जुलाई 30, 2024 6:56 अपराह्न

views 40

छत्तीसगढ़ में कल 31 जुलाई से 3 अगस्त तक वर्षा की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है

छत्तीसगढ़ में कल 31 जुलाई से 3 अगस्त तक वर्षा की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और उसके आसपास एक चक्रवात बन रहा है। इसके असर से प्रदेश में व्यापक वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, एक मानसून द्रोणिका जैसलमेर से बालासोर होते हुए उत्तर-पूर्व ब...

जुलाई 30, 2024 6:55 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम  गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया, मुतवेंडी और अंडरी की ओर निकली थी। इसी दौरान पुलिस ने अंडरी से इन माओवादियों को गिरफ्तार किया। वहीं, इसी जिले के कुटरु-बैटरी मार्ग...

जुलाई 30, 2024 6:55 अपराह्न

views 28

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी एमएमसी जोन के कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे और इनमें से एक माओवादी पर पंद्रह लाख और दूसरे पर दस लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों पर मार्ग अवरूद्ध करने, पेड़ काटने और नक्स...

जुलाई 30, 2024 6:54 अपराह्न

views 30

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इसके बाद वे भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाका...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला