छत्तीसगढ

अगस्त 7, 2024 7:51 अपराह्न

views 18

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर भारतीय डाक विभाग ने बहनों द्वारा राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर भारतीय डाक विभाग ने बहनों द्वारा राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत डाक विभाग द्वारा विशेष राखी लिफाफे का प्रकाशन कराया गया, ताकि राखियों को जल्द से जल्द स्पीड-पोस्ट के माध्यम से प्रेषित किया जा सके। यह विशेष लिफाफा रायपुर के प्रधान डाकघर सहित रायपुर संभाग के...

अगस्त 7, 2024 7:51 अपराह्न

views 46

रायपुर में खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की 23वीं बैठक संपन्न

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की 23वीं बैठक आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्री दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज अधारित नये उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य में मौजूद विभिन्न खनिजों का व्यवस्थित तरीके से अन्वेषण...

अगस्त 7, 2024 7:50 अपराह्न

views 39

लखनलाल देवांगन ने 11 अगस्त से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा की जानकारी दी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर के दौरे पर पहुंचे श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में 11 अगस्त से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा की जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए श्री देवांगन ने कहा कि इस यात्रा के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नार...

अगस्त 7, 2024 7:49 अपराह्न

views 19

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में अभिषेक अग्रवाल, प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ0 टी. रामाराव ने मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में बस्तर के शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव और रायपुर के आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल तथा कुलपति डॉक्टर टी. रामाराव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से ...

अगस्त 7, 2024 7:47 अपराह्न

views 30

एसडीएम ममता यादव के नेतृत्व में कोचिंग संस्थानों की जांच की गई

दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एसडीएम ममता यादव के नेतृत्व में कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जांच टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ और टीआई शामिल थे। जांच के दौरान बेसमेंट पर संचालित एक कोचिंग सेंटर को सील किया गया। एसडीएम ने कहा कि कोचिंग सेंट...

अगस्त 7, 2024 7:47 अपराह्न

views 39

कोरबा जिले में मौजूद हाथियों के दल से बिछड़कर एक हाथी जांजगीर-चांपा जिले के छाता जंगल पहुंच गया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौजूद हाथियों के दल से बिछड़कर एक हाथी जांजगीर-चांपा जिले के छाता जंगल पहुंच गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। छाता जंगल में हाथी की आमद के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। वन अमला हाथी के विचरण पर लगातार निगरानी रख रहा है।   ...

अगस्त 7, 2024 7:47 अपराह्न

views 28

गुरूवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल गुरूवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। मौसम विभाग ने नौ अगस्त के बाद प्रद...

अगस्त 7, 2024 7:46 अपराह्न

views 17

भाजपा कार्यालय के सहायता केंद्र में समस्याओं का निराकरण किया जा रहा हैः संजय श्रीवास्तव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के सहायता केंद्र में राज्य सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। कल आठ अगस्त को वित्त मंत्री ओ.पी...

अगस्त 7, 2024 7:45 अपराह्न

views 37

कृषि प्रदर्शन प्रक्षेत्रों में अब भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय कृषि पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी कृषि प्रदर्शन प्रक्षेत्रों में अब भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय कृषि पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय मानक ब्यूरो के बीच एक अनुबंध किया गया है। अनुबंध पत्र पर विश्वविद्यालय के कुलपत...

अगस्त 7, 2024 7:43 अपराह्न

views 28

राज्यपाल रमेन डेका ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक से प्रयास करने की अपील की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक से प्रयास करने की अपील की है। श्री डेका ने आज राजभवन में कार्यरत् अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली।   उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। इसके अलावा प्ल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला