बिहार

सितम्बर 17, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 47

गया तथा पुनपुन का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू, पिंडदान के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

गया और पुनपुन का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू हो रहा है। अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु इन मेलों में पहुंचते हैं। यह मेला दो अक्टूबर तक चलेगा। गया से हमारे संवाददाता ने बताया है कि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मेले की विधिवत शुरुआत करेंगे। देश-व...

सितम्बर 17, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 48

पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश का बिहार की नदियों में असर, कई गांव बाढ़ की चपेट में

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों में हो रही भारी बारिश के चलते राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, बागमती, घाघरा और कमला बलान नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वही...

सितम्बर 17, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 39

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर में पेयजल आपूर्ति योजना का कार्यारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर के भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति योजना का कार्यारंभ करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

सितम्बर 17, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 48

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में निफ्ट की एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ करेंगे

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट की एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ करेंगे। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले के देवना में निफ्ट की एक्सटेंशन ब्रांच की शुरूआत हो रही है। अभी यहां 25-25 के बैच में जीविका दीदी सहित अन्य को फैशन डिजाइनिंग का प्रशि...

सितम्बर 17, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 47

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार हाजीपुर से करेंगे राज्यस्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

देशव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान की आज से शुरुआत हो रही है। यह अभियान दो अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज हाजीपुर से राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के तहत गांधीजी के पद चिन्हों पर स्वच्छार्पण, राज्य के धरोहर स्थलों पर बिहार हमारा गौरव...

सितम्बर 16, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 51

औरंगाबाद: कुटुम्बा प्रखंड के बटाने और बतरे नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से जन-जीवन प्रभावित

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड के बटाने और बतरे नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बटाने नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण बिराज बिगहा गांव में नदी के किनारे बसे दर्जनों लोगों के घर डूब गए। इधर, घेउरा और धान नेवड़ा गांव के दर्जनों लोग अचानक बा...

सितम्बर 15, 2024 5:29 अपराह्न

views 39

बिहार को मिली 4 वंदे-भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की सौगात

बिहार को आज चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की सौगात मिली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेस के जरिये कुल छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना किय। भागलपुर – हावड़ा , टाटानगर – पटना , गया –हावड़ा के साथ साथ देवघर वाराणसी भी बिहार के विभिन्न स्टेशनों से होक...

सितम्बर 15, 2024 5:27 अपराह्न

views 39

भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता एम. विश्वेश्वरैया को विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता एम. विश्वेश्वरैया को विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेइस अवसर पर  राज्य के अभियंताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण और उन्नत तकनीक के विकास में अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

सितम्बर 15, 2024 5:26 अपराह्न

views 42

बढ़ते अपराध के विरोध में राजद की ओर से मार्च निकाला गया

बिहार  में कथित तौर पर बढ़ते अपराध के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल- राजद की ओर से आज राजभवन मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजभवन जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे पर रोक लिया ।

सितम्बर 15, 2024 5:25 अपराह्न

views 45

बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं

बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं। इस दौरान प्रदेश के रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले मे बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतास के इन्द्रपुरी में सबसे अधिक एक सौ इकतालीस दशमलव दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, गय...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला