बिहार

सितम्बर 18, 2024 8:44 अपराह्न

views 26

बिहार में नेशनल पेंशन स्कीम -वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया

बिहार में नेशनल पेंशन स्कीम -वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि, पीएफआरडीए के अधिकारी और अभिभावक बच्चों के साथ मुख्य समारोह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जुड़े।    भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने ...

सितम्बर 18, 2024 3:28 अपराह्न

views 31

बिहार में गंगा, सरयू, सोन, पुनपुन और अन्य बरसाती नदियों के जलस्तर में तेजी से बढोतरी हुई

बिहार में गंगा, सरयू, सोन, पुनपुन और अन्य बरसाती नदियों के जलस्तर में तेजी से बढोतरी हुई है । नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हो रही भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर पटना और बक्सर में कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गया है । इससे पटना , बक्सर जिले के कई निचले इलाकों में बाढ का पानी फैल गया है...

सितम्बर 18, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 51

बिहार में एक बार फिर मॉनसून की सक्रियता में आई कमी

प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून की सक्रियता में कमी आई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड से सटे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस अवधि में कहीं भी भारी बारिश की संभ...

सितम्बर 18, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 47

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी वन्य जीव इको पार्क का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क और तेल्हार कुंड जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।

सितम्बर 18, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 47

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्ण पदक विजेता माही श्वेत राज को पटना में सम्मानित किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतहत्तर वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली माही श्वेत राज को कल पटना में सम्मानित किया। श्री कुमार ने उन्हें दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन शंकरण भी मौजूद थे।

सितम्बर 18, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 49

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आज से राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आज से राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में राज्यभर के डाक टिकट संग्रहकर्ता शामिल होंगे। नालंदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार संयुक्त रूप से प्रद...

सितम्बर 17, 2024 11:31 पूर्वाह्न

views 33

मौसम विभाग ने रोहतास और कैमूर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुयी है। मौसम विभाग ने आज रोहतास और कैमूर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कल से राज्य में मॉनसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकत...

सितम्बर 17, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 36

बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ नेताओं ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं

सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना आज श्रद्धापूर्वक की जा रही है। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण तथा सृजन का देवता माना जाता है। इस अवसर पर प्रदेश भर के इंजीनियरिंग प्रतिष्ठानों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कारखानों, वर्कशॉप और गैराजों में भी पूजा की जा रही है। राज्यपाल राजेन्द्र ...

सितम्बर 17, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 34

गया तथा पुनपुन का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू, पिंडदान के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

गया और पुनपुन का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू हो रहा है। अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु इन मेलों में पहुंचते हैं। यह मेला दो अक्टूबर तक चलेगा। गया से हमारे संवाददाता ने बताया है कि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मेले की विधिवत शुरुआत करेंगे। देश-व...

सितम्बर 17, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 38

पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश का बिहार की नदियों में असर, कई गांव बाढ़ की चपेट में

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों में हो रही भारी बारिश के चलते राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, बागमती, घाघरा और कमला बलान नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वही...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला