राज्‍य समाचार

अप्रैल 9, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 57

गुड़ी पड़वा का पर्व आज, मराठी नव वर्ष का हो रहा आरंभ

महाराष्ट्र में आज गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में आज से मराठी नव वर्ष आरंभ हो रहा है। इस अवसर पर राज्‍यभर में भव्‍य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। आज सवेरे से ही लोग परंपरागत वेशभूषा में इन शोभा यात्राओं में भाग ले रहे हैं। घरों को परंपरागत गुड़ी, फूलों तथा आम और नीम के...

अप्रैल 8, 2024 2:11 अपराह्न

views 66

तमिलनाडुः डीएमके-नेता पुगाजेंडी के निधन के बाद ख़ाली हुई विक्रवन्‍दी विधानसभा-सीट

तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विक्रवन्‍दी विधानसभा सीट खाली होने की सूचना दे दी है। यह सीट 6 अप्रैल को मौजूदा विधायक एन. पुगाजेंडी के निधन के बाद रिक्त हुई है। डीएमके पार्टी के नेता पुगाजेंडी विक्रवन्‍दी से दो बार विधायक रहे।

अप्रैल 8, 2024 1:53 अपराह्न

views 62

दुर्व्यवहार के चलते दिल्ली-विधानसभा से बाहर किए गए भाजपा के 6 विधायक

दिल्ली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के 6 विधायकों को उनके खराब व्‍यवहार के लिए मार्शल द्वारा सदन से बाहर कर दिया गया। सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्‍ली जल-बोर्ड में हुए कथित भ्रष्‍टाचार का मामला उठाने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा अध्‍यक्ष रामनिवास गोयल ने इसकी...

अप्रैल 8, 2024 1:16 अपराह्न

views 61

मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तरी और मध्‍य जिलों में लू चलने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तरी और मध्‍य जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। कलबुर्गी जिले में सबसे अधिक तापमान 42 दशमलव 7 डिग्री और बेंगलुरु में 37 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को लू से बचने के लिए घरों में ही रहने और पर्याप्‍त पानी पीने की सलाह दी गयी है। हालांकि मौसम विभाग ने राज्...

अप्रैल 8, 2024 12:36 अपराह्न

views 44

अदालत ने बीआरएस नेता के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका नामंजूर की

दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्‍ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका नामंजूर कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में के. कविता को गिरफ्तार किया था। विशेष सीबीआई अदालत की न्‍यायाधीश कावेरी बावेजा ने जमानत नामंजूर की। कविता ने अपने पुत्र की परीक्षा ...

अप्रैल 8, 2024 12:46 अपराह्न

views 57

जम्‍मू-कश्मीर: भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ, राहुल और प्रियंका का भी रैली का कार्यक्रम

राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए देश के विभिन्न भागों में रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जम्‍मू-कश्मीर के उधमपुर में 12 अप्रैल को जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित...

अप्रैल 8, 2024 12:09 अपराह्न

views 55

जम्‍मू-कश्मीर: जम्‍मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बाधित हुआ यातायात

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्‍मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल शाम भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। इसके चलते देर रात तक यातायात रुका रहा। सीमा सड़क संगठन द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनो...

अप्रैल 8, 2024 12:08 अपराह्न

views 59

दिल्ली: सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया आज से शुरू

दिल्‍ली शिक्षा निदेशालय राजधानी के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6 से 9 में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया आज से शुरु करेगा। दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। निदेशालय ने कहा है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्‍त विद्यालयों में पढ़ ...

अप्रैल 6, 2024 8:08 अपराह्न

views 65

कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के थुक्कुगुडा में जनसभा “जन जातरा” से चुनाव अभियान की शुरुआत की

      कांग्रेस पार्टी ने आज तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के थुक्कुगुडा में बड़ी जनसभा "जन जातरा" से चुनाव अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और महाकुटमी गठबंधन के प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित थे। बैठक...

अप्रैल 6, 2024 8:04 अपराह्न

views 69

मिजोरम में आगामी लोकसभा चुनाव पिछले संसदीय चुनाव की तरह शांतिपूर्ण होंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास

      मिजोरम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव पिछले संसदीय चुनाव की तरह शांतिपूर्ण होंगे। आज उन्होंने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि मिजोरम में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों का इतिहास रहा है और राज्य निर्वाचन आयोग इसे सुनिश्चित करने के लिए कोई को...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला