राज्‍य समाचार

अप्रैल 15, 2024 1:22 अपराह्न

views 67

केरलः कोझिकोड में आज शाम मेगा-रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा मतदान

केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे अत्तिंगल के लिए रवाना होंगे, जहां वह कट्टकडा ...

अप्रैल 15, 2024 1:09 अपराह्न

views 55

अरुणाचल प्रदेश की न्यीशी जनजाति आज अपना लोंगटे त्यौहार मना रही है

अरुणाचल प्रदेश की न्यीशी जनजाति आज अपना लोंगटे त्यौहार मना रही है। लोंगटे न्यीशी जनजाति के सबसे पुराने और कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह नए मौसम के आने का संकेत है, जिसके बाद खेतों में बीज बोना शुरू होता है। यह त्यौहार प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा से मनुष्य को बुरी शक्त...

अप्रैल 15, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 55

त्रिपुरा में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज़, 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रैली

त्रिपुरा में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रचार जोरों पर है और राजधानी अगरतला में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 16 अप्रैल को रोड शो करेंगी तथा भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी प्रचा...

अप्रैल 15, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 68

बिहारः किशनगंज संसदीय-क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चार अन्य सीटों पर होगा मतदान

बिहार के किशनगंज संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चार अन्य सीटों पूर्णिया, भागलपुर, बांका और कटिहार में मतदान होगा। अल्पसंख्यक बहुल किशनगंज लोकसभा सीट किशनगंज जिले के चार और पूर्णिया जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बनी है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण किशनगंज को उत...

अप्रैल 13, 2024 2:01 अपराह्न

views 85

नोएडा में आज शाम गृहमंत्री अमित शाह एक चुनावी-रैली को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज शाम उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक रैली को संबोधित करेंगे। वे इस जनसभा में गौतम बुद्ध नगर से भाजपा प्रत्‍याशी महेश शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेन्द्र नागर को और बहुजन समाज पार्टी ने राजेन्‍द्र स...

अप्रैल 13, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 63

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्र में चुनाव-प्रचार करेंगे

  महाराष्ट्र में, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनसभाएँ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार डॉक्टर प्रशांत यादवराव पडोले के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिक...

अप्रैल 13, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 55

मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी-महोत्‍सव कल से शुरु हो गया है

मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी महोत्‍सव कल से शुरु हो गया है। इसका उद्देश्‍य किसानों को स्‍ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रोत्‍साहित करना और राज्‍य में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देना है।

अप्रैल 13, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 50

मध्‍यप्रदेशः तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कल सात उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे

मध्‍यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कल सात उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। इस चरण में ग्‍वालियर, गुना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, मुरैना, सागर और भिंड लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए पर्चे 19 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं।

अप्रैल 10, 2024 4:38 अपराह्न

views 53

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार युक्त राज्य में बदल दिया है: भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह

   भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार युक्त राज्य में बदल दिया है। पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर के पाथरघाटा में एक रैली में उन्होंने कहा कि राज्य में बम विस्फोट, भ्रष्टाचार और घुसपैठ आम बात हो गई है। श्री शाह ने कहा कि यहां से भाजपा को 3...

अप्रैल 9, 2024 9:02 अपराह्न

views 79

बिहार में रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने से पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गयी

      बिहार में रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने से पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पास के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण फूस के घर में आग लगने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला