महाकुंभ 2025

जनवरी 27, 2025 9:15 अपराह्न

views 146

रेलवे ने महाकुंभ में मौनी-अमावस्या के अवसर पर रेलवे-स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर-सुविधाएं देने के लिए व्यापक-उपाय किए

रेलवे ने महाकुंभ, प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज सहित शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लि...

जनवरी 26, 2025 12:37 अपराह्न

views 137

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है नरेन्‍द्र मोदी ऐप

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 14वां दिन है। श्रद्धालु सभी अनुष्‍ठानों को पूरा करने के बाद मेला क्षेत्र में आयोजित विभिन्‍न प्रदर्शनियों और पंडालों का दौरा कर रहे हैं।   इनमें नरेन्‍द्र मोदी ऐप मुख्‍य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जनवरी 25, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 98

29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ मेले में करीब दस करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्‍मीद

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ मेले में करीब दस करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्‍मीद व्‍यक्‍त की है। इसको देखते हुए राज्‍य सरकार यातायात और भीड़ के प्रभावी प्रबंधन के लिए के लिए व्‍यापक उपाय कर रही है।   महाकुंभ मेले को पांच मंडलों और 25 सेक्‍टरों में बा...

जनवरी 25, 2025 7:15 पूर्वाह्न

views 67

महाकुंभ नगर के सेक्‍टर-7 में शुरू हुआ तीन-दिवसीय ड्रोन-प्रदर्शन

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में महाकुंभ नगर के सेक्‍टर-7 में कल से तीन दिन का ड्रोन प्रदर्शन शुरू हुआ। इसका आयोजन राज्‍य पयर्टन विभाग ने किया है।   इसमें रात्रि के दौरान आसमान में सैकड़ों ड्रोन अपने करतब दिखा रहे हैं। अमृत कलश और समुद्र मंथन के साथ श्रद्धालुओं की भक्ति दर...

जनवरी 24, 2025 1:54 अपराह्न

views 53

महाकुंभ: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चिकित्सा सेवा के लिए भी किए व्‍यापक प्रबंध

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की अत्‍यधिक भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चिकित्सा सेवा के लिए भी व्‍यापक प्रबंध किए हैं। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशन के परिसर में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा के किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए भ...

जनवरी 24, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 88

महाकुंभ में आज से तीन दिन का ड्रोन शो हो रहा है शुरू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज से तीन दिन का ड्रोन शो शुरू हो रहा है। इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सनातनी परंपरा की धरोहर को दर्शाया जाएगा। महाकुंभ की आध्‍यात्मिक गाथा इसका मुख्‍य आकर्षण होगा। इस शो में देश में बने ढाई हजार ड्रोन शामिल होंगे जो संगम पर तीन दिन तक अलग-अलग विषय ...

जनवरी 24, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 74

महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु और तीर्थयात्री

महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। चल रहे महाकुंभ के दौरान अब तक 10 करोड़ और 21 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इस महीने की 13 तारीख से शुरू हुआ 45 दिवसीय महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा। ब्‍यौरा हमारे संव...

जनवरी 23, 2025 2:11 अपराह्न

views 75

मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ में150 स्‍पेशल मेला ट्रेन चलाने की बनाई गई व्‍यापक योजना

प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ में श्रृद्धालुओं की संभावित अधिक संख्‍या को देखते हुए 150 स्‍पेशल मेला ट्रेन चलाने की व्‍यापक योजना बनाई है। यह विशेष रेलगाडियां प्रयागराज के सभी नौ स्‍टेशनों से चलाई जाएंगी ताकि श्रृद्धालु सुगमता से यात्रा कर सकें।

जनवरी 23, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 80

महाकुम्‍भ के दौरान आवश्‍यक सुविधाओं की उपलब्‍धता जानने के लिए नया जारी किया गया चैटबॉट

उत्‍तर प्रदेश में प्रयागराज में चल रहे महाकुम्‍भ के दौरान आवश्‍यक सुविधाओं की उपलब्‍धता जानने के लिए नया चैटबॉट जारी किया गया है। इसमें तीन नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं। इस चैटबॉट का उद्देश्‍य महाकुम्‍भ में श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।

जनवरी 22, 2025 6:31 पूर्वाह्न

views 76

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्‍य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आज प्रयागराज में होगी

  उत्तर प्रदेश सरकार के राज्‍य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आज प्रयागराज में होगी। इसमें राज्‍य मंत्रिमंडल के सभी 54 मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन संगम में पवित्र डुबकी के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्र...