वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण का कारण बनने वाले पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों की पहचान करने के लिए नूंह, हरियाणा में विशेष औद्योगिक निरीक्षण अभियान चलाया। विशेष निरीक्षण अभियान कल आयोजित किया गया।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विशेष निरीक्षण अभियान के लिए सीएक्यूएम की आठ फ्लाइंग स्क्वॉड को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैनात किया गया। मंत्रालय ने बताया कि निरीक्षण की गई 35 औद्योगिक इकाइयों में से 17 इकाइयां अनुपालन नहीं करती पाई गईं, 11 इकाइयां अनुपालन करती पाई गईं, और निरीक्षण के समय 7 इकाइयां बंद/ गैर-संचालित पाई गईं। अनुपालन करने वाली 11 इकाइयों में से एक को छोड़कर 10 पूरी तरह से अनुकूल नहीं पाई गईं।